भोजपुर में बुलेट बाइक सवार को गोली मारी गई थी। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घायल सोनू कुमार के बयान पर केस दर्ज हुआ है। प्राथमिकी में गांव के ही प्रकाश पासवान, आयुष कुमार और धोनी कुमार को नामजद आरोपित बनाया गया है। प्राथमिकी के अनुसार, घटना के पीछे पैसे के लेन-देन को लेकर चल रहा विवाद बताया गया है। घटना के बाद तीनों नामजद आरोपित फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इधर, गोलीकांड के बाद नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से बुधवार को ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। नगर पंचायत गड़हनी के ध्यान टोला के ग्रामीणों ने बागर मोड़ के समीप आरा-सासाराम मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान सड़क पर टायर जलाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई। करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहने के कारण मुख्य मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी ब्लॉक मोड़ के पास की है। गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन तेज होगा ग्रामीणों का कहना था कि मंगलवार को गड़हनी ब्लॉक मोड़ के समीप सोनू कुमार को नामजद आरोपितों ने गोली मार दी थी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। घटना के बाद से ही ग्रामीणों में आक्रोश था। ग्रामीणों ने आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जख्मी सोनू कुमार के भाई बिट्टू कुमार ने पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने समय रहते मामले में कार्रवाई की होती तो उनके भाई पर गोली चलाने की घटना नहीं होती। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन सड़क जाम की सूचना मिलने पर चरपोखरी थानाध्यक्ष रविशंकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाया और नामजद आरोपितों की 48 घंटे के अंदर गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया। इसके बाद आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका। पुलिस के अनुसार, प्राथमिकी में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस घटना के कारणों और गोलीकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। भोजपुर में बुलेट बाइक सवार को गोली मारी गई थी। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घायल सोनू कुमार के बयान पर केस दर्ज हुआ है। प्राथमिकी में गांव के ही प्रकाश पासवान, आयुष कुमार और धोनी कुमार को नामजद आरोपित बनाया गया है। प्राथमिकी के अनुसार, घटना के पीछे पैसे के लेन-देन को लेकर चल रहा विवाद बताया गया है। घटना के बाद तीनों नामजद आरोपित फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इधर, गोलीकांड के बाद नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से बुधवार को ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। नगर पंचायत गड़हनी के ध्यान टोला के ग्रामीणों ने बागर मोड़ के समीप आरा-सासाराम मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान सड़क पर टायर जलाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई। करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहने के कारण मुख्य मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी ब्लॉक मोड़ के पास की है। गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन तेज होगा ग्रामीणों का कहना था कि मंगलवार को गड़हनी ब्लॉक मोड़ के समीप सोनू कुमार को नामजद आरोपितों ने गोली मार दी थी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। घटना के बाद से ही ग्रामीणों में आक्रोश था। ग्रामीणों ने आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जख्मी सोनू कुमार के भाई बिट्टू कुमार ने पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने समय रहते मामले में कार्रवाई की होती तो उनके भाई पर गोली चलाने की घटना नहीं होती। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन सड़क जाम की सूचना मिलने पर चरपोखरी थानाध्यक्ष रविशंकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाया और नामजद आरोपितों की 48 घंटे के अंदर गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया। इसके बाद आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका। पुलिस के अनुसार, प्राथमिकी में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस घटना के कारणों और गोलीकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

