उदयपुर में चोरी की 12 बाइक बरामद, एक गिरफ्तार:मोटरसाइकिल चुराकर जंगल में छिपा देते बदमाश, अन्य आरोपियों की तलाश में सुखेर थाना पुलिस

उदयपुर में चोरी की 12 बाइक बरामद, एक गिरफ्तार:मोटरसाइकिल चुराकर जंगल में छिपा देते बदमाश, अन्य आरोपियों की तलाश में सुखेर थाना पुलिस

उदयपुर की सुखेर थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 12 बाइक बरामद की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी मोवाराम पुत्र सवाराम को गिरफ्तार किया है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है। थानाधिकारी अमरसिंह ने बताया कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर एक ही बाइक से आते थे। शहर के आसपास इलाके से बाइक की रेकी कर वारदात को अंजाम देते। फिर बाइक को बेचने के लिए जंगलों में सुनसान जगह छिपा देते थे। आरोपी से पूछताछ करते हुए आगे जांच जारी है। बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस प्रार्थी खेमराज पटेल निवासी अम्बेरी ने थाने में 28 अगस्त 2025 को रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि उसकी हीरो कंपनी की बाइक 21 अगस्त की रात घर के बाहर से बदमाश चुरा ले गए थे। इस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। एएसआई राजेन्द्र सिंह, हेड कॉन्स्टेबल श्रवण कुमार, कॉन्स्टेबल अचलाराम और प्रदीप कुमार की टीम ने घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाले। संदिग्ध मोवाराम पुत्र सवाराम निवासी कोयलवाव पाली को डिटेन कर पूछताछ की गई तो उसने अपने साथियों के साथ सुखेर सहित अन्य स्थानों से बाइक चोरी की घटना स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर 12 बाइक बरामद की गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *