Brazil और Uruguay के खिलाफ मुकाबले भारतीय फुटबॉल के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित होंगे

Brazil और Uruguay के खिलाफ मुकाबले भारतीय फुटबॉल के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित होंगे

भारत की राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच खालिद जमील का मानना ​​है कि पांच बार के विश्व चैंपियन ब्राजील और दो बार के विजेता उरुग्वे के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर खेलना सपना सच होने जैसा है और यह भारतीय फुटबॉल के लिए ‘टर्निंग प्वाइंट’ साबित होगा। जमील का मानना ​​है कि इन मैच से भारत को अगले साल होने वाले एशिया कप क्वालीफायर की तैयारी में मदद मिलेगी। उन्होंने पीटीआई से कहा, ‘‘ यह भारतीय फुटबॉल के लिए ‘टर्निंग प्वाइंट’ होगा।हम पहली बार ब्राजील के खिलाफ खेलेंगे। हमें सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। हमें सिर्फ एक ही बात पर ध्यान देना चाहिए कि भारत को आगे बढ़ना ही होगा।’’ जमील ने कहा, ‘‘हमारा मुख्य लक्ष्य 2027 में एशिया कप के लिए क्वालीफाई करना है।उससे पहले हमारा सामना मजबूत टीमों से होगा। यह भारतीय फुटबॉल के लिए बहुत अच्छी बात है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि भारत इन मैचों से नया इतिहास रचेगा। अगर कोई नकारात्मक बातें करता है, तो उसे चुप रहना चाहिए।इसे भी पढ़ें: AFC Under-20 क्वालीफायर में मजबूत सीरिया के खिलाफ अपनी रणनीति पर पूरा ध्यान रखेगी भारतीय Football टीमहमें प्रशंसकों के समर्थन की जरूरत है। मुझे लगता है कि अगर दर्शक भारत का शत प्रतिशत समर्थन करेंगे तो खिलाड़ी प्रेरित होंगे और अच्छा प्रदर्शन करेंगे।’’ जमील ने ब्राजील और उरुग्वे जैसी शीर्ष टीमों के साथ खेलने का महत्व के बारे में भी बात की।। उन्होंने कहा, ‘‘यह खिलाड़ियों और सभी के लिए बहुत उपयोगी है।यह एक प्रेरणा है। यह एक कदम है और अगला कदम यह होना चाहिए कि हमें आत्मविश्वास हासिल करने के लिए इस तरह के अधिक से अधिक मैच खेलने होंगे।’’ जमील ने खिलाड़ियों के बारे में कहा कि उन्हें फिटनेस और आत्मविश्वास बनाए रखने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ी इन मैच में खेलने के लिए बहुत उत्सुक हैं।इसे भी पढ़ें: Sunil Chhetri ने कहा Indian Football को पटरी पर लाने के लिए मिलकर काम करें AIFF और खिलाड़ीहम जानते हैं कि उनकी टीम में बेहतर हैं। इसलिए हमें सतर्क रहना होगा। मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि खिलाड़ियों की फिटनेस अच्छी होनी चाहिए।’’ मुख्य कोच ने कहा, ‘‘हम जिन खिलाड़ियों को टीम में शामिल करें, वे फिट होने चाहिए।दूसरी बात यह है कि हम अपने घरेलू मैदान पर खेल रहे हैं। इसलिए हमें खुद पर भरोसा होना चाहिए। हम कोलकाता में अपने दर्शकों के सामने खेलेंगे।हमें उनका समर्थन मिलना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रत्येक खिलाड़ी को फिट और आत्मविश्वास से परिपूर्ण होना चाहिए। रक्षात्मक और आक्रामक दोनों तरह का खेल खेलने के लिए तैयार रहना चाहिए। हमें समझदारी से काम लेना होगा।इसे भी पढ़ें: FPAI Awards में छांगते बने सर्वश्रेष्ठ भारतीय फुटबॉलर, मनीषा कल्याण भी सम्मानितइन मैच में खिलाड़ियों पर दबाव रहेगा। हम ब्राज़ील के अलावा उरुग्वे और पनामा के खिलाफ भी खेलेंगे। यह बहुत अच्छी पहल है।’’ जमील ने कहा, ‘‘हमारे खिलाड़ियों को अच्छे समर्थन की जरूरत है और हमें उन पर भरोसा रखना चाहिए।मैंने खिलाड़ियों का चयन उनकी योग्यता और प्रदर्शन के आधार पर किया है। यह एक संतुलित टीम है। 

भारत की राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच खालिद जमील का मानना ​​है कि पांच बार के विश्व चैंपियन ब्राजील और दो बार के विजेता उरुग्वे के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर खेलना सपना सच होने जैसा है और यह भारतीय फुटबॉल के लिए ‘टर्निंग प्वाइंट’ साबित होगा। जमील का मानना ​​है कि इन मैच से भारत को अगले साल होने वाले एशिया कप क्वालीफायर की तैयारी में मदद मिलेगी। उन्होंने पीटीआई से कहा, ‘‘ यह भारतीय फुटबॉल के लिए ‘टर्निंग प्वाइंट’ होगा।

हम पहली बार ब्राजील के खिलाफ खेलेंगे। हमें सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। हमें सिर्फ एक ही बात पर ध्यान देना चाहिए कि भारत को आगे बढ़ना ही होगा।’’ जमील ने कहा, ‘‘हमारा मुख्य लक्ष्य 2027 में एशिया कप के लिए क्वालीफाई करना है।

उससे पहले हमारा सामना मजबूत टीमों से होगा। यह भारतीय फुटबॉल के लिए बहुत अच्छी बात है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि भारत इन मैचों से नया इतिहास रचेगा। अगर कोई नकारात्मक बातें करता है, तो उसे चुप रहना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: AFC Under-20 क्वालीफायर में मजबूत सीरिया के खिलाफ अपनी रणनीति पर पूरा ध्यान रखेगी भारतीय Football टीम

हमें प्रशंसकों के समर्थन की जरूरत है। मुझे लगता है कि अगर दर्शक भारत का शत प्रतिशत समर्थन करेंगे तो खिलाड़ी प्रेरित होंगे और अच्छा प्रदर्शन करेंगे।’’ जमील ने ब्राजील और उरुग्वे जैसी शीर्ष टीमों के साथ खेलने का महत्व के बारे में भी बात की।। उन्होंने कहा, ‘‘यह खिलाड़ियों और सभी के लिए बहुत उपयोगी है।

यह एक प्रेरणा है। यह एक कदम है और अगला कदम यह होना चाहिए कि हमें आत्मविश्वास हासिल करने के लिए इस तरह के अधिक से अधिक मैच खेलने होंगे।’’ जमील ने खिलाड़ियों के बारे में कहा कि उन्हें फिटनेस और आत्मविश्वास बनाए रखने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ी इन मैच में खेलने के लिए बहुत उत्सुक हैं।

इसे भी पढ़ें: Sunil Chhetri ने कहा Indian Football को पटरी पर लाने के लिए मिलकर काम करें AIFF और खिलाड़ी

हम जानते हैं कि उनकी टीम में बेहतर हैं। इसलिए हमें सतर्क रहना होगा। मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि खिलाड़ियों की फिटनेस अच्छी होनी चाहिए।’’ मुख्य कोच ने कहा, ‘‘हम जिन खिलाड़ियों को टीम में शामिल करें, वे फिट होने चाहिए।

दूसरी बात यह है कि हम अपने घरेलू मैदान पर खेल रहे हैं। इसलिए हमें खुद पर भरोसा होना चाहिए। हम कोलकाता में अपने दर्शकों के सामने खेलेंगे।

हमें उनका समर्थन मिलना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रत्येक खिलाड़ी को फिट और आत्मविश्वास से परिपूर्ण होना चाहिए। रक्षात्मक और आक्रामक दोनों तरह का खेल खेलने के लिए तैयार रहना चाहिए। हमें समझदारी से काम लेना होगा।

इसे भी पढ़ें: FPAI Awards में छांगते बने सर्वश्रेष्ठ भारतीय फुटबॉलर, मनीषा कल्याण भी सम्मानित

इन मैच में खिलाड़ियों पर दबाव रहेगा। हम ब्राज़ील के अलावा उरुग्वे और पनामा के खिलाफ भी खेलेंगे। यह बहुत अच्छी पहल है।’’ जमील ने कहा, ‘‘हमारे खिलाड़ियों को अच्छे समर्थन की जरूरत है और हमें उन पर भरोसा रखना चाहिए।

मैंने खिलाड़ियों का चयन उनकी योग्यता और प्रदर्शन के आधार पर किया है। यह एक संतुलित टीम है।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *