समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मां के साथ घर के दरवाजे पर सो रही चार साल की बच्ची के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म की आशंका का मामला सामने आया है। घटना में गांव के ही पंकज साह का नाम सामने आया है। घटना के बाद से वो फरार बताया जा रहा है। पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मामले में बच्ची की मां के बयान पर ताजपुर थाने में पंकज साह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। रक्षाबंधन पर मां के साथ ननिहाल आई थी बच्ची मोरवा प्रखंड के एक गांव की रहने वाली महिला रक्षाबंधन के मौके पर अपनी चार साल की बेटी के साथ मायके आई थी। वो दो दिन बाद ससुराल लौटने वाली थी। सोमवार रात महिला अपनी बेटी के साथ घर के दरवाजे पर सोई हुई थी। इसी दौरान आधी रात को बच्ची को कथित तौर पर वहां से उठा लिया गया। रात करीब एक बजे महिला की नींद खुली तो बच्ची को वहां नहीं देखकर उसने अपने भाई को जगाया। इसके बाद परिवार के लोगों ने बच्ची की तलाश शुरू की। आसपास तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो घटना की सूचना ताजपुर थाने की पुलिस को दी गई। सूचना पर डायल-112 की टीम भी मौके पर पहुंची और बच्ची की तलाश शुरू की। बच्ची को सुनसान खेत के पास झाड़ियों से रोते हुए आते देखा इसी दौरान गांव के लोगों ने बच्ची को एक सुनसान खेत के पास झाड़ियों की ओर से रोते हुए आते देखा। उसके शरीर पर चोट के निशान और खून के दाग होने की बात सामने आई। दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए परिजन उसे तत्काल निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। परिजनों ने गांव के ही पंकज साह पर घटना में शामिल होने का शक जाहिर किया है। बताया गया कि घटना के बाद से वह अपने घर से फरार है। ग्रामीणों के अनुसार, पंकज साह पूर्व में भी लोगों के घरों में घुसने जैसी हरकतें करता रहा है। ग्रामीणों ने उसके मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात भी कही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही इन बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट होगी। ताजपुर थाना अध्यक्ष बोले- बच्ची का इलाज जारी, रिपोर्ट का इंतजार ताजपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस को शुरुआत में बच्ची के लापता होने की सूचना मिली थी। पुलिस के पहुंचने के बाद परिवार के लोगों ने बच्ची को गांव के ही एक सुनसान खेत से आते देखा। बच्ची उस वक्त रो रही थी। इसके बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि बच्ची की मां के बयान पर गांव के ही पंकज साह को नामजद आरोपी बनाया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी के गांव के चौर क्षेत्र में झाड़ियों के बीच छिपे होने की आशंका है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई है, लेकिन अभी मेडिकल रिपोर्ट पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मां के साथ घर के दरवाजे पर सो रही चार साल की बच्ची के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म की आशंका का मामला सामने आया है। घटना में गांव के ही पंकज साह का नाम सामने आया है। घटना के बाद से वो फरार बताया जा रहा है। पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मामले में बच्ची की मां के बयान पर ताजपुर थाने में पंकज साह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। रक्षाबंधन पर मां के साथ ननिहाल आई थी बच्ची मोरवा प्रखंड के एक गांव की रहने वाली महिला रक्षाबंधन के मौके पर अपनी चार साल की बेटी के साथ मायके आई थी। वो दो दिन बाद ससुराल लौटने वाली थी। सोमवार रात महिला अपनी बेटी के साथ घर के दरवाजे पर सोई हुई थी। इसी दौरान आधी रात को बच्ची को कथित तौर पर वहां से उठा लिया गया। रात करीब एक बजे महिला की नींद खुली तो बच्ची को वहां नहीं देखकर उसने अपने भाई को जगाया। इसके बाद परिवार के लोगों ने बच्ची की तलाश शुरू की। आसपास तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो घटना की सूचना ताजपुर थाने की पुलिस को दी गई। सूचना पर डायल-112 की टीम भी मौके पर पहुंची और बच्ची की तलाश शुरू की। बच्ची को सुनसान खेत के पास झाड़ियों से रोते हुए आते देखा इसी दौरान गांव के लोगों ने बच्ची को एक सुनसान खेत के पास झाड़ियों की ओर से रोते हुए आते देखा। उसके शरीर पर चोट के निशान और खून के दाग होने की बात सामने आई। दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए परिजन उसे तत्काल निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। परिजनों ने गांव के ही पंकज साह पर घटना में शामिल होने का शक जाहिर किया है। बताया गया कि घटना के बाद से वह अपने घर से फरार है। ग्रामीणों के अनुसार, पंकज साह पूर्व में भी लोगों के घरों में घुसने जैसी हरकतें करता रहा है। ग्रामीणों ने उसके मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात भी कही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही इन बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट होगी। ताजपुर थाना अध्यक्ष बोले- बच्ची का इलाज जारी, रिपोर्ट का इंतजार ताजपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस को शुरुआत में बच्ची के लापता होने की सूचना मिली थी। पुलिस के पहुंचने के बाद परिवार के लोगों ने बच्ची को गांव के ही एक सुनसान खेत से आते देखा। बच्ची उस वक्त रो रही थी। इसके बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि बच्ची की मां के बयान पर गांव के ही पंकज साह को नामजद आरोपी बनाया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी के गांव के चौर क्षेत्र में झाड़ियों के बीच छिपे होने की आशंका है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई है, लेकिन अभी मेडिकल रिपोर्ट पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

