कथा सुनने आई लड़की से कथावाचक ने रेप किया:किडनैप कर तीन महीने तक कमरे में रखा, ढोलक बजाने वाला भी करता रहा दुष्कर्म

कथा सुनने आई लड़की से कथावाचक ने रेप किया:किडनैप कर तीन महीने तक कमरे में रखा, ढोलक बजाने वाला भी करता रहा दुष्कर्म

मध्य प्रदेश क्राइम फाइल के पार्ट-1 में आपने पढ़ा कि 13 फरवरी 2023 की रात सागर में 17 साल की नेहा अचानक अपने घर से गायब हो गई। पिता दिनेश ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। फिर करीब तीन महीने बाद, 1 जून को दिनेश के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया। दूसरी तरफ नेहा थी। उसने सिर्फ इतना कहा- पापा, मुझे बचा लो…। नेहा ने बताया कि उसे तीन महीने से कमरे में बंद करके रखा गया है और उसके साथ जबरदस्ती की जा रही है। पुलिस ने नंबर की लोकेशन ट्रेस करके उसे बरामद कर लिया। पूछताछ आगे बढ़ी तो मामले में एक और नाम सामने आया- कथावाचक गोविंद दास। लेकिन अब सवाल था कि कथावाचक इस वारदात में कैसे शामिल हुआ? नेहा को आखिर क्यों अगवा किया गया? और तीन महीने तक उसे अलग-अलग शहरों में क्यों छिपाकर रखा गया? पार्ट-2 में आगे इनके जवाब पढ़िए… नेहा के मिलने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की। उसकी बताई कहानी ने इस मामले की पूरी तस्वीर बदल दी। नेहा ने बताया कि घटना से करीब 10-15 दिन पहले उसके गांव में भागवत कथा चल रही थी। राधे और गोविंद दोनों कथा से जुड़े हुए थे। नेहा भी अपनी चाची और बहनों के साथ कथा सुनने जाती थी। यहीं उसकी दोनों से बातचीत शुरू हुई। राधे ने उसे अपना मोबाइल नंबर दिया। उस समय उसकी मां और भाई कुंभ गए हुए थे। 13 फरवरी की रात मंदिर के पास बुलाया 13 फरवरी की रात दोनों ने नेहा को घर के पास स्थित मंदिर के पास मिलने के लिए बुलाया। नेहा वहां पहुंची, लेकिन उसे नहीं पता था कि दोनों का इरादा क्या है। दोनों ने उसे जबरदस्ती बेहोश कर बाइक पर बैठा लिया। नेहा ने बेहोश होने से पहले शोर मचाया, लेकिन रात होने के कारण आसपास से कोई मदद के लिए नहीं आया। इसके बाद दोनों उसे सागर से बाहर ले गए। उनका पहला पड़ाव था- ओरछा। ओरछा के होटल के बाद ठिकाने बदलने लगे ओरछा में नेहा को एक होटल के कमरे में रखा गया। राधे और गोविंद दूसरे कमरे में ठहरे। कुछ समय बाद दोनों को अंदाजा हो गया कि नेहा के परिवार वालों को उन पर शक हो चुका है। इसके बाद उन्होंने ठिकाना बदल दिया। अगला ठिकाना बना ललितपुर। यहां दोनों ने एक मकान किराए पर लिया और नेहा को वहां रखा। नेहा के मुताबिक, वह करीब दो महीने तक इसी मकान में रही। इस दौरान दोनों आरोपियों ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। ललितपुर के बाद झांसी, यहां भी बाहर से कमरा बंद कुछ समय बाद नेहा को झांसी ले जाया गया। यहां भी उसे एक कमरे में बंद करके रखा गया। नेहा ने पुलिस को बताया कि राधे सुबह ढोलक बजाने के लिए एक किन्नर के साथ जाता था। उसके जाने के बाद गोविंद उसके साथ रहता था और उसके साथ जबरदस्ती करता था। बाद में गोविंद उसे राधे के पास छोड़कर चला जाता था। राधे भी उसे कमरे में बंद करके बाहर से ताला लगा देता था। नेहा के मुताबिक, कई बार उसे खाना-पीना तक नहीं दिया जाता था। करीब तीन महीने बीत चुके थे। घर वाले उसका इंतजार कर रहे थे। पुलिस तलाश कर रही थी। और नेहा अलग-अलग कमरों में कैद थी। राधे का फोन कमरे में छूटा, नेहा ने पिता को कॉल किया एक दिन राधे अपना मोबाइल कमरे में छोड़कर चला गया। नेहा के पास यही मौका था। उसने उसी मोबाइल से अपने पिता को फोन लगाया। नेहा ने पिता को बताया कि गोविंद और राधे उसे जबरदस्ती अपने साथ ले गए हैं। दोनों उसके साथ गलत काम करते हैं, मारपीट करते हैं और कमरे में बंद करके चले जाते हैं। पुलिस के सामने नेहा ने बताई पूरी कहानी पुलिस के सामने नेहा ने अलग-अलग ठिकानों और घटनाओं के बारे में जानकारी दी। उसने यह भी बताया कि वह कई बार होटल या आसपास के लोगों को अपनी स्थिति बताना चाहती थी, लेकिन आरोपियों ने उसे धमकाया। उसे डराया गया कि अगर उसने किसी को बताया तो वह अपने माता-पिता के पास नहीं पहुंच पाएगी। ओरछा में वह करीब एक दिन होटल में रही। इसके बाद आरोपियों ने उसे राधे की बहन के यहां भी रखा। वहां उसकी बहन ने दोनों को वहां से जाने के लिए कह दिया। बचाव पक्ष ने कहा- लड़की अपनी मर्जी से गई थी नेहा के बरामद होने के बाद पुलिस ने गोविंद और राधे को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में आरोपियों ने खुद को बेगुनाह बतााया। उनकी ओर से यह तर्क दिया गया कि नेहा राधे से प्यार करती थी और अपनी मर्जी से उनके साथ गई थी। लेकिन इस दलील को कोर्ट ने स्वीकार नहीं किया। तीन साल बाद आया फैसला, दोनों को उम्रकैद घटना के समय नेहा नाबालिग थी। मामले में उसके बयान, जांच के दौरान सामने आए तथ्य और अन्य साक्ष्यों को कोर्ट ने महत्वपूर्ण माना। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों को किडनैपिंग और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दोषी माना। जुलाई 2026 में कोर्ट ने गोविंद और राधे को उम्रकैद की सजा सुनाई। ये खबर भी पढ़ें… कथावाचक ने लड़की को किडनैप किया:आधी रात गायब हुई लड़की, क्राइम फाइल्स पार्ट-1 मध्य प्रदेश क्राइम फाइल में इस बार कहानी सागर के एक ऐसे किडनैपिंग और गैंगरेप केस की, जिसने न सिर्फ भरोसे, बल्कि आस्था को भी तार-तार कर दिया। मथुरा से आए जिस कथावाचक को पूरा गांव ज्ञानी मानकर उसकी कथा सुनने पहुंचता था, वही एक ऐसी वारदात का आरोपी बना, जिसका अंदाजा किसी को नहीं था। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *