बाड़मेर में दिनदहाड़े 6 राउंड फायरिंग:SUV से आए बदमाश ने होटल संचालक पर गोली चलाई, धमकी देकर फरार हुआ

बाड़मेर में दिनदहाड़े 6 राउंड फायरिंग:SUV से आए बदमाश ने होटल संचालक पर गोली चलाई, धमकी देकर फरार हुआ

बाड़मेर जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रावतसर गांव में दिनदहाड़े फायरिंग का मामला सामने आया है। यहां एक होटल पर ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो में आए बदमाश ने एक के बाद एक 6 राउंड फायर किए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वारदात का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक गाड़ी से फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही बाड़मेर पुलिस हरकत में आई और जिलेभर में कड़ी नाकेबंदी करवाई। एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया है। आपसी रंजिश में की गई फायरिंग
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फायरिंग की यह घटना आपसी रंजिश के चलते हुई। आरोपी की पहचान भोजासर निवासी कमलेश उर्फ अंग्रेज के रूप में हुई है, जो मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ा है। आरोप है कि कमलेश स्कॉर्पियो में सवार होकर आया, होटल पर ताबड़तोड़ 6 गोलियां चलाईं, धमकी दी और फिर फरार हो गया। आदतन अपराधी है आरोपी
सदर थाना अधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया- जिले भर में नाकाबंदी करवा दी। आरोपी कमलेश उर्फ अंग्रेज मादक पदार्थों की तस्करी के कई मामलों में नामजद है। पुलिस की अलग-अलग 6 टीमें में बदमाशों की तलाश कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *