लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नवनियुक्त बिहार प्रदेश अध्यक्ष और बिहार सरकार में उप मंत्री का दर्जा प्राप्त करने के बाद सुरेंद्र विवेक मंगलवार को पहली बार अपने गृह जिले बेगूसराय पहुंचे। जिले की सीमा में प्रवेश करते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका ऐतिहासिक एवं जोरदार स्वागत किया। सिमरिया से लेकर बलिया तक पूरा मार्ग कार्यकर्ताओं से पट गया। 50 से अधिक गाड़ियों के विशाल काफिले के साथ पहुंचे सुरेंद्र विवेक जगह-जगह रुककर कार्यकर्ताओं के अभिनंदन को स्वीकार करते दिखे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। पावर हाउस चौक के समीप कार्यकर्ताओं ने पिंटू कुमार के नेतृत्व में नए प्रदेश अध्यक्ष का फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। ‘बड़ी जिम्मेदारी सौंपी मिली है, शीर्ष नेतृत्व का आभारी हूं’ कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर सुरेंद्र विवेक काफी भावुक नजर आए। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान एवं संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के तैल चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पत्रकारों से बात करते हुए लोजपा (रा) के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए वे शीर्ष नेतृत्व के आभारी हैं। यह मेरे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और गरिमामय दायित्व है। इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, बिहार के पार्टी प्रभारी अरुण भारती और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझे यह सम्मान और उप मंत्री का दर्जा प्रदान किया। ‘जिलों, प्रखंडों, पंचायतों और गांवों में जाकर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करूंगा’ पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और प्राथमिकताओं पर चर्चा करते हुए सुरेंद्र विवेक ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य लोजपा (रामविलास) को बिहार की नंबर-1 पार्टी बनाना है। संगठनात्मक दृष्टिकोण से मुझे बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार के सभी जिलों, प्रखंडों, पंचायतों और गांवों में जाकर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करूंगा। आम जनता और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाया जाएगा। आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी पूरी मजबूती के साथ अपनी निर्णायक भूमिका निभाएगी। ‘किसी पर कोई आरोप सिद्ध होता है, तो सख्त कार्रवाई होगी’ संजय सिंह मामले में प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के रुख को दोहराते हुए स्थिति साफ की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने साफ कह दिया है कि अगर किसी पर कोई आरोप सिद्ध होता है, तो चाहे वह मेरे परिवार का ही सदस्य क्यों न हो, उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। इस मामले में पार्टी स्तर पर भी जांच की जाएगी और प्रशासनिक विभागों को भी निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए गए हैं। पीड़ित पक्ष को सामने आकर अपनी बात रखनी चाहिए, न्याय जरूर मिलेगा। गृह जिले में मिले अभूतपूर्व प्यार और स्वागत से गदगद सुरेंद्र विवेक ने अंत में कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि बेगूसराय की धरती पर कार्यकर्ताओं का यह स्नेह और सम्मान उनके लिए एक भावुक कर देने वाला क्षण है। वे कार्यकर्ताओं के इस विश्वास को कभी टूटने नहीं देंगे और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नवनियुक्त बिहार प्रदेश अध्यक्ष और बिहार सरकार में उप मंत्री का दर्जा प्राप्त करने के बाद सुरेंद्र विवेक मंगलवार को पहली बार अपने गृह जिले बेगूसराय पहुंचे। जिले की सीमा में प्रवेश करते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका ऐतिहासिक एवं जोरदार स्वागत किया। सिमरिया से लेकर बलिया तक पूरा मार्ग कार्यकर्ताओं से पट गया। 50 से अधिक गाड़ियों के विशाल काफिले के साथ पहुंचे सुरेंद्र विवेक जगह-जगह रुककर कार्यकर्ताओं के अभिनंदन को स्वीकार करते दिखे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। पावर हाउस चौक के समीप कार्यकर्ताओं ने पिंटू कुमार के नेतृत्व में नए प्रदेश अध्यक्ष का फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। ‘बड़ी जिम्मेदारी सौंपी मिली है, शीर्ष नेतृत्व का आभारी हूं’ कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर सुरेंद्र विवेक काफी भावुक नजर आए। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान एवं संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के तैल चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पत्रकारों से बात करते हुए लोजपा (रा) के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए वे शीर्ष नेतृत्व के आभारी हैं। यह मेरे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और गरिमामय दायित्व है। इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, बिहार के पार्टी प्रभारी अरुण भारती और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझे यह सम्मान और उप मंत्री का दर्जा प्रदान किया। ‘जिलों, प्रखंडों, पंचायतों और गांवों में जाकर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करूंगा’ पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और प्राथमिकताओं पर चर्चा करते हुए सुरेंद्र विवेक ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य लोजपा (रामविलास) को बिहार की नंबर-1 पार्टी बनाना है। संगठनात्मक दृष्टिकोण से मुझे बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार के सभी जिलों, प्रखंडों, पंचायतों और गांवों में जाकर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करूंगा। आम जनता और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाया जाएगा। आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी पूरी मजबूती के साथ अपनी निर्णायक भूमिका निभाएगी। ‘किसी पर कोई आरोप सिद्ध होता है, तो सख्त कार्रवाई होगी’ संजय सिंह मामले में प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के रुख को दोहराते हुए स्थिति साफ की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने साफ कह दिया है कि अगर किसी पर कोई आरोप सिद्ध होता है, तो चाहे वह मेरे परिवार का ही सदस्य क्यों न हो, उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। इस मामले में पार्टी स्तर पर भी जांच की जाएगी और प्रशासनिक विभागों को भी निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए गए हैं। पीड़ित पक्ष को सामने आकर अपनी बात रखनी चाहिए, न्याय जरूर मिलेगा। गृह जिले में मिले अभूतपूर्व प्यार और स्वागत से गदगद सुरेंद्र विवेक ने अंत में कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि बेगूसराय की धरती पर कार्यकर्ताओं का यह स्नेह और सम्मान उनके लिए एक भावुक कर देने वाला क्षण है। वे कार्यकर्ताओं के इस विश्वास को कभी टूटने नहीं देंगे और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

