शिवहर में ‘प्रशासन आपके द्वार’ का असर:चमनपुर में लगा सहयोग शिविर; 4 को जन्म प्रमाण पत्र, 3 लाभुकों को मौके पर मिले राशन कार्ड

शिवहर में ‘प्रशासन आपके द्वार’ का असर:चमनपुर में लगा सहयोग शिविर; 4 को जन्म प्रमाण पत्र, 3 लाभुकों को मौके पर मिले राशन कार्ड

शिवहर के चमनपुर पंचायत में मंगलवार को विशेष ‘सहयोग शिविर’ लगाया गया। इसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं का गांव में ही समाधान करना था। शिविर में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क कार्यालय समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सीधे सुनीं। अलग-अलग विभागों के स्टॉल पर पहुंचे ग्रामीण शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों से प्राप्त आवेदनों और शिकायतों की जानकारी ली और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का स्वागत भी किया। 4 लोगों को जन्म प्रमाण पत्र, 3 को राशन कार्ड मिला शिविर में चार आवेदकों को मौके पर ही जन्म प्रमाण पत्र और तीन लाभुकों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया गया। इससे संबंधित लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली। आवास योजना के 3 लाभुकों को डीएम ने दी शुभकामना कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए लाभुकों का उत्साह बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तीन ऐसे लाभुकों को जिलाधिकारी ने शुभकामना संदेश दिया, जिन्होंने योजना की तीनों किस्तें प्राप्त कर अपना घर पूरा कर लिया है। पीएम सूर्य घर के लाभुक और मनरेगा कर्मी सम्मानित स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने वाली पीएम सूर्य घर योजना के दो लाभुकों को भी सम्मानित किया गया। वहीं, मनरेगा के तहत पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण में बेहतर काम करने वाले पांच लोगों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। ‘प्रशासन आपके द्वार’ पहल का दिखा असर अधिकारियों की मौजूदगी और समस्याओं के त्वरित समाधान से ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। चमनपुर में आयोजित यह शिविर ‘प्रशासन आपके द्वार’ पहल का उदाहरण बना, जहां प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद हुआ और कई सरकारी सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया। शिवहर के चमनपुर पंचायत में मंगलवार को विशेष ‘सहयोग शिविर’ लगाया गया। इसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं का गांव में ही समाधान करना था। शिविर में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क कार्यालय समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सीधे सुनीं। अलग-अलग विभागों के स्टॉल पर पहुंचे ग्रामीण शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों से प्राप्त आवेदनों और शिकायतों की जानकारी ली और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का स्वागत भी किया। 4 लोगों को जन्म प्रमाण पत्र, 3 को राशन कार्ड मिला शिविर में चार आवेदकों को मौके पर ही जन्म प्रमाण पत्र और तीन लाभुकों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया गया। इससे संबंधित लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली। आवास योजना के 3 लाभुकों को डीएम ने दी शुभकामना कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए लाभुकों का उत्साह बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तीन ऐसे लाभुकों को जिलाधिकारी ने शुभकामना संदेश दिया, जिन्होंने योजना की तीनों किस्तें प्राप्त कर अपना घर पूरा कर लिया है। पीएम सूर्य घर के लाभुक और मनरेगा कर्मी सम्मानित स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने वाली पीएम सूर्य घर योजना के दो लाभुकों को भी सम्मानित किया गया। वहीं, मनरेगा के तहत पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण में बेहतर काम करने वाले पांच लोगों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। ‘प्रशासन आपके द्वार’ पहल का दिखा असर अधिकारियों की मौजूदगी और समस्याओं के त्वरित समाधान से ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। चमनपुर में आयोजित यह शिविर ‘प्रशासन आपके द्वार’ पहल का उदाहरण बना, जहां प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद हुआ और कई सरकारी सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *