तेजस्वी की PC में यूट्यूबर ने पेंट उतारकर दिखाए घाव:कहा- मंत्री के कहने पर पुलिस ने उठाया, 50 डंडे मारे; लखेंद्र पासवान बोले- ये झूठ की राजनीति

तेजस्वी की PC में यूट्यूबर ने पेंट उतारकर दिखाए घाव:कहा- मंत्री के कहने पर पुलिस ने उठाया, 50 डंडे मारे; लखेंद्र पासवान बोले- ये झूठ की राजनीति

पटना में मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने पीसी की, जिसमें वैशाली के यू-ट्यूबर ने पैंट उतारकर अपने घाव दिखाए। कहा कि मंत्री लखेंद्र पासवान के कहने पर पुलिस ने मुझे घर से उठाया। पुलिस वालों ने मुझे बहुत मारा। मुझे गलत फंसाया जा रहा है। 50 डंडे मारे। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में पुलिसिया अत्याचार बढ़ रहा है। जिन पर 7 हत्या के केस हो वो सीएम बन गए हैं। वे पुलिस को अपराधी बनाकर छोड़ेंगे। बिहार पुलिस का रवैया एक दम अपराधी जैसा है। पुलिस ने कुंदन के साथ बहुत गलत किया है। इसके जैसे कई लोग फर्जी मुकदमे झेल रहे हैं। जबरदस्ती क्रिमिनल बनाया जा रहा है। इन आरोपों पर बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान ने रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा, यह यूट्यूबर नहीं है। कुंदन कुमार उन्हीं के पार्टी RJD के युवा मोर्चा का प्रखंड उपाध्यक्ष है। कुंदन के घर से पुलिस ने हथियार बरामद किया है। तेजस्वी यादव कुंदन को यूट्यूबर बताकर मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। कुंदन पर 2025 में भी लड़की से अभद्रता करने पर FIR दर्ज है। आगे लखेंद्र पासवान ने कहा, वो क्षेत्र में दबंगई करता है और लोगों को डराता धमकता है। तेजस्वी के पास कोई विषय बचा नहीं है, इसलिए वह झूठ की राजनीति कर रहे हैं। अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ता को यूट्यूबर बता रहे हैं। हथियार बरामद मामले में पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मामले में हमारा कोई हस्तक्षेप नहीं होगा ना हम किसी को फंसाते हैं ना हम किसी को बचाते हैं। मां-बहन के साथ मारपीट की गई थी- कुंदन वहीं, पीसी में कुंदन ने बताया कि 29 अगस्त को मेरे घर पर कुछ लोग हथियार लेकर आए थे। उनमें थाना प्रभारी राकेश कुमार भी थे। पहले मेरी मां और बहन को गालियां दी। उसके बाद मुझे अरेस्ट करने लगे। मेरे भाई ने पूछा कि अरेस्ट क्यों कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस वाले कॉलर पकड़कर मुझे खींच ले गए। मुझे हाजत में नहीं रखा गया। एक कमरे में रखा गया था। 4 पुलिस कर्मी सादे ड्रेस में आए, मेरे साथ बदसलूकी की। मर्डर का आरोप अपने ऊपर लेने का दबाव दिया कुंदन ने कहा कि एक लड़के का मर्डर हुआ था। पुलिस ने मुझसे कहा कि स्वीकार करो कि हत्या की है। इसके बाद कहा गया कि कट्‌टा लाकर देते हैं, एक्सेप्ट करो किया हथियार तुम्हारा है। इसके बाद मुझे बहुत मारा। फर्जी एफआईआर पर मुझे कोर्ट भेजा गया। क्षेत्र की कमियों को उजागर करने पर प्रशासन से उठवाया कुंदन कुमार ने कहा वैशाली में मैं जर्जर सड़कों की स्थिति को दिखा रहा था। क्षेत्र में जो कमी है उसके बारे में आवाज उठा रहा था। जो भी कमियां है उसे ठीक करने के लिए सरकार से अनुरोध कर रहा था। वहां के मंत्री और विधायक लखेंद्र पासवान हैं। उन्होंने प्रशासन से मुझे प्रशासन से उठाने की धमकी दी थी। बाद में उन्होंने जो कहा वो कर दिया। पटना में मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने पीसी की, जिसमें वैशाली के यू-ट्यूबर ने पैंट उतारकर अपने घाव दिखाए। कहा कि मंत्री लखेंद्र पासवान के कहने पर पुलिस ने मुझे घर से उठाया। पुलिस वालों ने मुझे बहुत मारा। मुझे गलत फंसाया जा रहा है। 50 डंडे मारे। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में पुलिसिया अत्याचार बढ़ रहा है। जिन पर 7 हत्या के केस हो वो सीएम बन गए हैं। वे पुलिस को अपराधी बनाकर छोड़ेंगे। बिहार पुलिस का रवैया एक दम अपराधी जैसा है। पुलिस ने कुंदन के साथ बहुत गलत किया है। इसके जैसे कई लोग फर्जी मुकदमे झेल रहे हैं। जबरदस्ती क्रिमिनल बनाया जा रहा है। इन आरोपों पर बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान ने रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा, यह यूट्यूबर नहीं है। कुंदन कुमार उन्हीं के पार्टी RJD के युवा मोर्चा का प्रखंड उपाध्यक्ष है। कुंदन के घर से पुलिस ने हथियार बरामद किया है। तेजस्वी यादव कुंदन को यूट्यूबर बताकर मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। कुंदन पर 2025 में भी लड़की से अभद्रता करने पर FIR दर्ज है। आगे लखेंद्र पासवान ने कहा, वो क्षेत्र में दबंगई करता है और लोगों को डराता धमकता है। तेजस्वी के पास कोई विषय बचा नहीं है, इसलिए वह झूठ की राजनीति कर रहे हैं। अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ता को यूट्यूबर बता रहे हैं। हथियार बरामद मामले में पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मामले में हमारा कोई हस्तक्षेप नहीं होगा ना हम किसी को फंसाते हैं ना हम किसी को बचाते हैं। मां-बहन के साथ मारपीट की गई थी- कुंदन वहीं, पीसी में कुंदन ने बताया कि 29 अगस्त को मेरे घर पर कुछ लोग हथियार लेकर आए थे। उनमें थाना प्रभारी राकेश कुमार भी थे। पहले मेरी मां और बहन को गालियां दी। उसके बाद मुझे अरेस्ट करने लगे। मेरे भाई ने पूछा कि अरेस्ट क्यों कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस वाले कॉलर पकड़कर मुझे खींच ले गए। मुझे हाजत में नहीं रखा गया। एक कमरे में रखा गया था। 4 पुलिस कर्मी सादे ड्रेस में आए, मेरे साथ बदसलूकी की। मर्डर का आरोप अपने ऊपर लेने का दबाव दिया कुंदन ने कहा कि एक लड़के का मर्डर हुआ था। पुलिस ने मुझसे कहा कि स्वीकार करो कि हत्या की है। इसके बाद कहा गया कि कट्‌टा लाकर देते हैं, एक्सेप्ट करो किया हथियार तुम्हारा है। इसके बाद मुझे बहुत मारा। फर्जी एफआईआर पर मुझे कोर्ट भेजा गया। क्षेत्र की कमियों को उजागर करने पर प्रशासन से उठवाया कुंदन कुमार ने कहा वैशाली में मैं जर्जर सड़कों की स्थिति को दिखा रहा था। क्षेत्र में जो कमी है उसके बारे में आवाज उठा रहा था। जो भी कमियां है उसे ठीक करने के लिए सरकार से अनुरोध कर रहा था। वहां के मंत्री और विधायक लखेंद्र पासवान हैं। उन्होंने प्रशासन से मुझे प्रशासन से उठाने की धमकी दी थी। बाद में उन्होंने जो कहा वो कर दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *