15वें वित्त आयोग खर्च में कैमूर राज्य में फर्स्ट:DM ने डेवलपमेंट स्कीम की रिव्यु कर दिए महत्वपूर्ण निर्देश

15वें वित्त आयोग खर्च में कैमूर राज्य में फर्स्ट:DM ने डेवलपमेंट स्कीम की रिव्यु कर दिए महत्वपूर्ण निर्देश

कैमूर में जिलाधिकारी कुमार अनुराग की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा सह समन्वय बैठक आयोजित की गई। समाहरणालय स्थित मां मुण्डेश्वरी सभागार में हुई इस बैठक में पंचायती राज, ग्रामीण आवास, मनरेगा, स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि जैसे विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि 15वें वित्त आयोग (ग्राम पंचायत) के तहत वित्तीय प्रगति में कैमूर जिला पूरे बिहार में प्रथम स्थान पर है। जिले ने इस मद में 71.12% की वित्तीय प्रगति दर्ज की है। मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना में 99.63% लक्ष्य हासिल किया गया है। बैठक से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. शत-प्रतिशत धान की रोपनी का काम पूरा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 81.55% निर्माण कार्य पूरा होने के साथ कैमूर राज्य में तीसरे स्थान पर है, जबकि मुख्यमंत्री आवास योजना में यह छठवें स्थान पर है। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत जिले में 97.93% अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाइयों का निर्माण पूरा हो चुका है। स्वास्थ्य क्षेत्र में टीकाकरण का लक्ष्य 108% हासिल किया गया। कृषि विभाग की समीक्षा में बताया गया कि खरीफ मौसम के दौरान 1,41,003 हेक्टेयर में शत-प्रतिशत धान की रोपनी का कार्य संपन्न हो चुका है। मौके पर मौजूद रहे कई अधिकारी जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अंतर-विभागीय तालमेल की कमी के कारण किसी भी योजना में बाधा या विलंब न होने पर जोर दिया। डीएम ने कहा कि सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक तय समय सीमा में पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में अपर समाहर्ता सहित जिले के सभी वरीय पदाधिकारी और कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे। कैमूर में जिलाधिकारी कुमार अनुराग की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा सह समन्वय बैठक आयोजित की गई। समाहरणालय स्थित मां मुण्डेश्वरी सभागार में हुई इस बैठक में पंचायती राज, ग्रामीण आवास, मनरेगा, स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि जैसे विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि 15वें वित्त आयोग (ग्राम पंचायत) के तहत वित्तीय प्रगति में कैमूर जिला पूरे बिहार में प्रथम स्थान पर है। जिले ने इस मद में 71.12% की वित्तीय प्रगति दर्ज की है। मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना में 99.63% लक्ष्य हासिल किया गया है। बैठक से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. शत-प्रतिशत धान की रोपनी का काम पूरा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 81.55% निर्माण कार्य पूरा होने के साथ कैमूर राज्य में तीसरे स्थान पर है, जबकि मुख्यमंत्री आवास योजना में यह छठवें स्थान पर है। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत जिले में 97.93% अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाइयों का निर्माण पूरा हो चुका है। स्वास्थ्य क्षेत्र में टीकाकरण का लक्ष्य 108% हासिल किया गया। कृषि विभाग की समीक्षा में बताया गया कि खरीफ मौसम के दौरान 1,41,003 हेक्टेयर में शत-प्रतिशत धान की रोपनी का कार्य संपन्न हो चुका है। मौके पर मौजूद रहे कई अधिकारी जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अंतर-विभागीय तालमेल की कमी के कारण किसी भी योजना में बाधा या विलंब न होने पर जोर दिया। डीएम ने कहा कि सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक तय समय सीमा में पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में अपर समाहर्ता सहित जिले के सभी वरीय पदाधिकारी और कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *