खगड़िया में कोसी नदी पर बनेगा पुल:सांसद राजेश वर्मा ने CM से निर्माण की पहल करने की मांग की

खगड़िया में कोसी नदी पर बनेगा पुल:सांसद राजेश वर्मा ने CM से निर्माण की पहल करने की मांग की

खगड़िया जिले के अलौली प्रखंड स्थित मोहराघाट-आगर घाट पर कोसी नदी पर उच्चस्तरीय पुल बनाने की मांग तेज हो गई है। खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने इस संबंध में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर तत्काल पहल करने का आग्रह किया है। सांसद वर्मा ने बताया कि यह क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी और महत्वपूर्ण आवश्यकता है। पुल के अभाव में चेराखेड़ा पंचायत सहित आसपास के कई गांवों की बड़ी आबादी को आवागमन में भारी परेशानी होती है। स्थानीय व्यापार और रोजगार भी प्रभावित किसानों को अपनी कृषि उपज बाजार तक पहुंचाने में अतिरिक्त समय और परिवहन लागत वहन करनी पड़ती है। विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने में कठिनाई होती है। आपात स्थिति में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। पुल की कमी से स्थानीय व्यापार और रोजगार भी प्रभावित हो रहा है। सांसद के अनुसार, मोहराघाट-आगर घाट पर उच्चस्तरीय पुल बनने से खगड़िया और सहरसा के बीच सीधा और सुगम संपर्क स्थापित होगा। इससे आवागमन की दूरी और समय कम होगा। पुल बनने से कृषि उत्पादों की बाजार तक पहुंच आसान होगी, साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार के क्षेत्रों में भी लोगों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री से विशेष प्राथमिकता देने का आग्रह उन्होंने इसे कोसी क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना बताया। सांसद राजेश वर्मा ने मुख्यमंत्री से इस मामले को विशेष प्राथमिकता देने का आग्रह किया है। उन्होंने संबंधित विभाग से तुरंत तकनीकी सर्वेक्षण कराने, डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करने और आवश्यक प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति के लिए समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश देने की मांग की है। खगड़िया जिले के अलौली प्रखंड स्थित मोहराघाट-आगर घाट पर कोसी नदी पर उच्चस्तरीय पुल बनाने की मांग तेज हो गई है। खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने इस संबंध में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर तत्काल पहल करने का आग्रह किया है। सांसद वर्मा ने बताया कि यह क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी और महत्वपूर्ण आवश्यकता है। पुल के अभाव में चेराखेड़ा पंचायत सहित आसपास के कई गांवों की बड़ी आबादी को आवागमन में भारी परेशानी होती है। स्थानीय व्यापार और रोजगार भी प्रभावित किसानों को अपनी कृषि उपज बाजार तक पहुंचाने में अतिरिक्त समय और परिवहन लागत वहन करनी पड़ती है। विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने में कठिनाई होती है। आपात स्थिति में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। पुल की कमी से स्थानीय व्यापार और रोजगार भी प्रभावित हो रहा है। सांसद के अनुसार, मोहराघाट-आगर घाट पर उच्चस्तरीय पुल बनने से खगड़िया और सहरसा के बीच सीधा और सुगम संपर्क स्थापित होगा। इससे आवागमन की दूरी और समय कम होगा। पुल बनने से कृषि उत्पादों की बाजार तक पहुंच आसान होगी, साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार के क्षेत्रों में भी लोगों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री से विशेष प्राथमिकता देने का आग्रह उन्होंने इसे कोसी क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना बताया। सांसद राजेश वर्मा ने मुख्यमंत्री से इस मामले को विशेष प्राथमिकता देने का आग्रह किया है। उन्होंने संबंधित विभाग से तुरंत तकनीकी सर्वेक्षण कराने, डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करने और आवश्यक प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति के लिए समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश देने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *