अशोकनगर में सीमेंट से भरे ट्रक में लगी आग:पंचर पहिया घिसटने से निकली चिंगारी बनी वजह; बाल-बाल बचे ड्राइवर-क्लीनर

अशोकनगर में सीमेंट से भरे ट्रक में लगी आग:पंचर पहिया घिसटने से निकली चिंगारी बनी वजह; बाल-बाल बचे ड्राइवर-क्लीनर

अशोकनगर जिले के बहादुरपुर क्षेत्र के घाट बमुरिया गांव के पास में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे सीमेंट से भरे एक ट्रक में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कुछ ही देर में तेजी से फैल गई। बीच सड़क पर आधी रात को तेज लपटें उठ रही थी। पुलिस के मुताबिक, ट्रक विदिशा से अशोकनगर की ओर जा रहा था। घाटबमुरिया के पास उसका एक पहिया पंचर हो गया। ड्राइवर ने बताया कि पंचर पहिया कुछ दूरी तक सड़क पर घिसटने से चिंगारी निकली, जिससे ट्रक में आग लग गई। इस घटना में ड्राइवर और क्लीनर बाल-बाल बच गए। देर तक उठती रहीं आग की लपटें
आग की सूचना बहादुरपुर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तत्काल ही फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मुंगावली से तत्काल ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। जब फायर ब्रिगेड पहुंची थी तब आग की लपटें भड़क रहीं थीं। फायर टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की लपटें काफी देर तक उठती रहीं। आग बुझने तक ट्रक का निचला हिस्सा, टायर और केबिन तक आग फैल गई थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *