सीतामढ़ी में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना सोनबरसा प्रखंड के भुतही थाना क्षेत्र के तिलंगी गांव की है। मृतका की पहचान शोभा कुमारी (28) के रूप में हुई है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। इन्दरवा गांव निवासी मृतका के भाई नारायण महतो ने बताया कि शोभा की शादी साल 2019 में सोनबरसा प्रखंड के तिलंगी निवासी हरिशंकर महतो के साथ हुई थी। उनके पांच साल का एक बेटा और दो साल की एक बेटी है। परिजनों के अनुसार, शादी के दौरान करीब छह लाख रुपए नगद, मोटरसाइकिल, लगभग दस भर सोने के जेवर, पलंग और गोदरेज सहित कई सामान दिए गए थे। “भैया, आज नहीं आइएगा तो सब मार डालेंगे” इसके बावजूद, ससुराल पक्ष लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था और शोभा को प्रताड़ित किया जाता था। भाई नारायण महतो का आरोप है कि पति के भाई की नौकरी लगने के दौरान भी ससुराल पक्ष को दो लाख रुपए दिए गए थे। इसके बाद भी दहेज की मांग और प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहा। परिजनों के अनुसार, घटना वाले दिन शोभा ने अपने भाई को फोन किया था। उसने कहा था, “भैया, आज नहीं आइएगा तो सब मिलकर हमें मार डालेंगे।” यह फोन कॉल उसकी मौत से कुछ समय पहले किया गया था। ग्रामीणों से मौत की मिली सूचना फोन के कुछ समय बाद ही ग्रामीणों से शोभा की मौत की सूचना मिली। इसके बाद मायके वाले तिलंगी गांव पहुंचे। मृतका के भाई ने अपनी सास, ननद और ननदोई पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शोभा का शव उसी के कमरे से बरामद किया गया है, जिसे कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मृतका के ससुराल के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। मृतक के परिजनों के आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीतामढ़ी में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना सोनबरसा प्रखंड के भुतही थाना क्षेत्र के तिलंगी गांव की है। मृतका की पहचान शोभा कुमारी (28) के रूप में हुई है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। इन्दरवा गांव निवासी मृतका के भाई नारायण महतो ने बताया कि शोभा की शादी साल 2019 में सोनबरसा प्रखंड के तिलंगी निवासी हरिशंकर महतो के साथ हुई थी। उनके पांच साल का एक बेटा और दो साल की एक बेटी है। परिजनों के अनुसार, शादी के दौरान करीब छह लाख रुपए नगद, मोटरसाइकिल, लगभग दस भर सोने के जेवर, पलंग और गोदरेज सहित कई सामान दिए गए थे। “भैया, आज नहीं आइएगा तो सब मार डालेंगे” इसके बावजूद, ससुराल पक्ष लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था और शोभा को प्रताड़ित किया जाता था। भाई नारायण महतो का आरोप है कि पति के भाई की नौकरी लगने के दौरान भी ससुराल पक्ष को दो लाख रुपए दिए गए थे। इसके बाद भी दहेज की मांग और प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहा। परिजनों के अनुसार, घटना वाले दिन शोभा ने अपने भाई को फोन किया था। उसने कहा था, “भैया, आज नहीं आइएगा तो सब मिलकर हमें मार डालेंगे।” यह फोन कॉल उसकी मौत से कुछ समय पहले किया गया था। ग्रामीणों से मौत की मिली सूचना फोन के कुछ समय बाद ही ग्रामीणों से शोभा की मौत की सूचना मिली। इसके बाद मायके वाले तिलंगी गांव पहुंचे। मृतका के भाई ने अपनी सास, ननद और ननदोई पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शोभा का शव उसी के कमरे से बरामद किया गया है, जिसे कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मृतका के ससुराल के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। मृतक के परिजनों के आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

