असिस्टेंट पोस्टमास्टर बेटी की हत्या करने वाली टीचर मां गिरफ्तार:भाई-पिता अब भी फरार; लव मैरिज से खफा परिवार ने गला घोंटकर मारा, फिर फंदे से लटकाया

असिस्टेंट पोस्टमास्टर बेटी की हत्या करने वाली टीचर मां गिरफ्तार:भाई-पिता अब भी फरार; लव मैरिज से खफा परिवार ने गला घोंटकर मारा, फिर फंदे से लटकाया

बेटी की हत्या कर फंदे से लटकाने के मामले में शेखपुरा पुलिस ने सोमवार को आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। मामला 2024 का है। आरोपी महिला एक सरकारी स्कूल में टीचर है। वहीं आरोपी पिता और भाई अभी भी फरार है। वारदात नगर थाना क्षेत्र के कमासी गांव में 25 नवंबर 2024 को हुई थी। जहां परिवार ने मिलकर बेटी की हत्या की फिर शव को फंदे से लटका कर उसे आत्महत्या की शक्ल दी। लड़की की फैमिली उसके लव मैरिज से नाराज थी। मृतका की पहचान चंचला कुमारी(27) के रूप में हुई थी। वो असिस्टेंट पोस्टमास्टर के पद पर शेरघाटी, गया में पोस्टेड थी। उस समय मृतका के पिता बचनदेव ‎चौहान ने कारे गांव निवासी और चंचला‎ के प्रेमी राहुल कुमार पर उसे आत्महत्या के‎लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए ‎प्राथमिकी दर्ज कराई थी।‎ बाद में पोस्टमॉर्टम से हत्या का खुलासा हुआ था। सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरी कहानी… ड्यूटी के दौरान राहुल से हुआ था प्यार पुलिस के मुताबिक, चंचला कुमारी डाक विभाग में शेरघाटी, गया में बीपीएम के पद पर कार्यरत थी। इसी दौरान राहुल कुमार से उसका अफेयर शुरू हो गया। घर वालों के अगेंस्ट जाकर दोनों ने मंंदिर में शादी कर ली थी। इस शादी से लड़की के घर वाले नाराज थे। लेकिन बाद में उन्होंने बेटी को भरोसा दिलाया कि वो इस शादी को एक्सेप्ट करने को तैयार है। वो उन दोनों की समाज के सामने शादी करवाना चाहते है। परिजन के आश्वासन पर दोनों तैयार हो गए। शादी का भरोसा देकर घर बुलाया फिर हत्या घर वालों के आश्वासन पर चंचला और राहुल घर आने को तैयार हो गए। 4 दिसंबर 2024 को शादी की डेट फाइनल हुई। इसके बाद घर में शादी की तैयारी शुरू कर दी गई। शादी के कार्ड बंटने लगे, घर के पास पंडाल लगने लगा। शादी से 9 दिन पहले 25 नवंबर को चंचल के मां-पिता और भाई ने मिलकर चंचला की गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को बाथरूम में रस्सी से लटका दिया था। हत्या के बाद पति को फंसाने की थी साजिश पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी परिजन फरार हो गए। मृतका के परिजनों ने उसके पति राहुल कुमार को भी हत्या के मामले में फंसाने का प्रयास किया था। हालांकि, पुलिस की जांच में राहुल की कोई संलिप्तता नहीं पाई गई और उस क्लीन चिट मिली। मामले में उस समय नया मोड़‎ आया जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने‎ आई। पुलिस के अनुसार, रिपोर्ट में ‎मृतका के चेहरे और शरीर के अन्य ‎हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए। ‎पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर ‎पुलिस ने आशंका जताई कि युवती ‎की पहले गला दबाकर हत्या की गई ‎और बाद में घटना को आत्महत्या ‎का रूप देने के लिए शव को फंदे ‎से लटका दिया गया।‎ पति ने दर्ज कराई थी हत्या की FIR मामले को लेकर चंचला के प्रेमी राहुल ने नगर थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। राहुल कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वह लगातार अधिकारियों और अलग अलग ऑफिस के चक्कर लगाता रहा, लेकिन लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब नए एसपी हिमांशु के आश्वासन के बाद इस मामले में पहली गिरफ्तारी हुई है। राहुल ने उम्मीद जताई कि अब चंचला की हत्या के अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी होगी। करीब दो साल से लंबित इस चर्चित हत्याकांड में आरोपी मां की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज होने की उम्मीद है। घटना के समय यह मामला शहर में काफी चर्चा का केंद्र बना हुआ था। मां गिरफ्तार, पिता-भाई अब भी फरार केस के आईओ राजकुमार ने बताया कि 25 नवंबर 2024 को चंचला कुमारी की उसके घर में ही उसके माता-पिता और भाई ने हत्या कर दी थी। घटना के बाद हत्या को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया था। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर यह मामला हत्या का सामने आया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। मामले में मृतका के पिता बच्चन देव चौहान, मां अनीता देवी और भाई शुभम कुमार को आरोपी बनाया गया था। घटना के बाद तीनों घर छोड़कर फरार चल रहे थे। पुलिस ने आरोपी मां अनीता देवी को सूरदासपुर स्थित मध्य विद्यालय जाते समय रास्ते से पकड़ा है। उनकी गिरफ्तारी के बाद मामले में फरार चल रहे पिता और भाई की गिरफ्तारी की संभावना भी बढ़ गई है। ——————————————– इसे भी पढ़िए… बिहार में दिल्ली जैसी वारदात,छात्रा से चलती कार में गैंगरेप:बोली- दरिंदगी के बाद हत्या करना चाहते थे, गिड़गिड़ाई तो सड़क पर फेंककर भाग गए बिहार के औरंगाबाद में दिल्ली जैसी वारदात हुई है। जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र में चलती कार में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। कार सवार 3 बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। बदमाश 6 घंटे बाद घर से एक किलोमीटर लड़की को छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता की उम्र 15 साल है। वो 7वीं क्लास में पढ़ती है। पूरी खबर पढ़ें। बेटी की हत्या कर फंदे से लटकाने के मामले में शेखपुरा पुलिस ने सोमवार को आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। मामला 2024 का है। आरोपी महिला एक सरकारी स्कूल में टीचर है। वहीं आरोपी पिता और भाई अभी भी फरार है। वारदात नगर थाना क्षेत्र के कमासी गांव में 25 नवंबर 2024 को हुई थी। जहां परिवार ने मिलकर बेटी की हत्या की फिर शव को फंदे से लटका कर उसे आत्महत्या की शक्ल दी। लड़की की फैमिली उसके लव मैरिज से नाराज थी। मृतका की पहचान चंचला कुमारी(27) के रूप में हुई थी। वो असिस्टेंट पोस्टमास्टर के पद पर शेरघाटी, गया में पोस्टेड थी। उस समय मृतका के पिता बचनदेव ‎चौहान ने कारे गांव निवासी और चंचला‎ के प्रेमी राहुल कुमार पर उसे आत्महत्या के‎लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए ‎प्राथमिकी दर्ज कराई थी।‎ बाद में पोस्टमॉर्टम से हत्या का खुलासा हुआ था। सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरी कहानी… ड्यूटी के दौरान राहुल से हुआ था प्यार पुलिस के मुताबिक, चंचला कुमारी डाक विभाग में शेरघाटी, गया में बीपीएम के पद पर कार्यरत थी। इसी दौरान राहुल कुमार से उसका अफेयर शुरू हो गया। घर वालों के अगेंस्ट जाकर दोनों ने मंंदिर में शादी कर ली थी। इस शादी से लड़की के घर वाले नाराज थे। लेकिन बाद में उन्होंने बेटी को भरोसा दिलाया कि वो इस शादी को एक्सेप्ट करने को तैयार है। वो उन दोनों की समाज के सामने शादी करवाना चाहते है। परिजन के आश्वासन पर दोनों तैयार हो गए। शादी का भरोसा देकर घर बुलाया फिर हत्या घर वालों के आश्वासन पर चंचला और राहुल घर आने को तैयार हो गए। 4 दिसंबर 2024 को शादी की डेट फाइनल हुई। इसके बाद घर में शादी की तैयारी शुरू कर दी गई। शादी के कार्ड बंटने लगे, घर के पास पंडाल लगने लगा। शादी से 9 दिन पहले 25 नवंबर को चंचल के मां-पिता और भाई ने मिलकर चंचला की गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को बाथरूम में रस्सी से लटका दिया था। हत्या के बाद पति को फंसाने की थी साजिश पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी परिजन फरार हो गए। मृतका के परिजनों ने उसके पति राहुल कुमार को भी हत्या के मामले में फंसाने का प्रयास किया था। हालांकि, पुलिस की जांच में राहुल की कोई संलिप्तता नहीं पाई गई और उस क्लीन चिट मिली। मामले में उस समय नया मोड़‎ आया जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने‎ आई। पुलिस के अनुसार, रिपोर्ट में ‎मृतका के चेहरे और शरीर के अन्य ‎हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए। ‎पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर ‎पुलिस ने आशंका जताई कि युवती ‎की पहले गला दबाकर हत्या की गई ‎और बाद में घटना को आत्महत्या ‎का रूप देने के लिए शव को फंदे ‎से लटका दिया गया।‎ पति ने दर्ज कराई थी हत्या की FIR मामले को लेकर चंचला के प्रेमी राहुल ने नगर थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। राहुल कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वह लगातार अधिकारियों और अलग अलग ऑफिस के चक्कर लगाता रहा, लेकिन लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब नए एसपी हिमांशु के आश्वासन के बाद इस मामले में पहली गिरफ्तारी हुई है। राहुल ने उम्मीद जताई कि अब चंचला की हत्या के अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी होगी। करीब दो साल से लंबित इस चर्चित हत्याकांड में आरोपी मां की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज होने की उम्मीद है। घटना के समय यह मामला शहर में काफी चर्चा का केंद्र बना हुआ था। मां गिरफ्तार, पिता-भाई अब भी फरार केस के आईओ राजकुमार ने बताया कि 25 नवंबर 2024 को चंचला कुमारी की उसके घर में ही उसके माता-पिता और भाई ने हत्या कर दी थी। घटना के बाद हत्या को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया था। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर यह मामला हत्या का सामने आया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। मामले में मृतका के पिता बच्चन देव चौहान, मां अनीता देवी और भाई शुभम कुमार को आरोपी बनाया गया था। घटना के बाद तीनों घर छोड़कर फरार चल रहे थे। पुलिस ने आरोपी मां अनीता देवी को सूरदासपुर स्थित मध्य विद्यालय जाते समय रास्ते से पकड़ा है। उनकी गिरफ्तारी के बाद मामले में फरार चल रहे पिता और भाई की गिरफ्तारी की संभावना भी बढ़ गई है। ——————————————– इसे भी पढ़िए… बिहार में दिल्ली जैसी वारदात,छात्रा से चलती कार में गैंगरेप:बोली- दरिंदगी के बाद हत्या करना चाहते थे, गिड़गिड़ाई तो सड़क पर फेंककर भाग गए बिहार के औरंगाबाद में दिल्ली जैसी वारदात हुई है। जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र में चलती कार में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। कार सवार 3 बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। बदमाश 6 घंटे बाद घर से एक किलोमीटर लड़की को छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता की उम्र 15 साल है। वो 7वीं क्लास में पढ़ती है। पूरी खबर पढ़ें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *