जिले के सरकारी स्कूलों में पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने में स्कूल में बने ईको क्लब की भूमिका तय की गई है। एक पेड़ मां के नाम से एक-एक पौधे सभी स्कूलों में लगाना है। डीपीओ समग्र शिक्षा अभियान कुमार सत्यम ने बताया कि फलदार , औषधीय गुणों वाले, पीपल आदि के पौधे लगाए जा रहे हैं। अगर तीन साल तक सभी पौधे जीवित व सुरक्षित रहेंगे तो इस मुहिम से जुड़े सभी छात्र छात्राओं को पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। पौधे की देखरेख प्रधानाध्यापक व शिक्षकों की देखरेख में लगातार तीन साल तक कक्षा इको क्लब के द्वारा किया जाएगा। जिले के सरकारी स्कूलों में पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने में स्कूल में बने ईको क्लब की भूमिका तय की गई है। एक पेड़ मां के नाम से एक-एक पौधे सभी स्कूलों में लगाना है। डीपीओ समग्र शिक्षा अभियान कुमार सत्यम ने बताया कि फलदार , औषधीय गुणों वाले, पीपल आदि के पौधे लगाए जा रहे हैं। अगर तीन साल तक सभी पौधे जीवित व सुरक्षित रहेंगे तो इस मुहिम से जुड़े सभी छात्र छात्राओं को पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। पौधे की देखरेख प्रधानाध्यापक व शिक्षकों की देखरेख में लगातार तीन साल तक कक्षा इको क्लब के द्वारा किया जाएगा।

