बिहार से कर्नाटक (बेंगलुरु) की यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे ने दानापुर और एसएमवीटी बेंगलूरु के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन (03251/03252) को अब नियमित एक्सप्रेस ट्रेन में बदलने का फैसला किया है। नई ट्रेन सं. 22365/22366 दानापुर-एसएमवीटी, बेंगलुरु-दानापुर एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 1 सितंबर 2026 से प्रतिदिन शुरू हो रहा है। दानापुर से ट्रेन प्रतिदिन दोपहर 14.45 बजे खुलेगी, जो आरा (15.16 बजे), बक्सर (16.13 बजे), डीडीयू (17.53 बजे) रुकते हुए काटपाडी (09.50 बजे) पहुंचेगी। वहीं तीसरे दिन दोपहर 14.30 बजे एसएमवीटी बेंगलुरु पहुंच जाएगी। वहां से प्रतिदिन रात 23.50 बजे खुलेगी। इस तरह काटपाडी (दूसरे दिन 03.50 बजे), पेराम्बूर-चेन्नई (05.55 बजे), विजयवाड़ा (14.55 बजे), नागपुर (तीसरे दिन 01.00 बजे), इटारसी (05.50 बजे), जबलपुर (09.00 बजे), प्रयागराज छिवकी (17.30 बजे), डीडीयू (20.58 बजे) होते हुए बक्सर 22.10 बजे पहुंचेगी। आरा (23.01 बजे) से होते हुए चौथे दिन देर रात सवा बारह बजे दानापुर पहुंचेगी। बिहार से कर्नाटक (बेंगलुरु) की यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे ने दानापुर और एसएमवीटी बेंगलूरु के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन (03251/03252) को अब नियमित एक्सप्रेस ट्रेन में बदलने का फैसला किया है। नई ट्रेन सं. 22365/22366 दानापुर-एसएमवीटी, बेंगलुरु-दानापुर एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 1 सितंबर 2026 से प्रतिदिन शुरू हो रहा है। दानापुर से ट्रेन प्रतिदिन दोपहर 14.45 बजे खुलेगी, जो आरा (15.16 बजे), बक्सर (16.13 बजे), डीडीयू (17.53 बजे) रुकते हुए काटपाडी (09.50 बजे) पहुंचेगी। वहीं तीसरे दिन दोपहर 14.30 बजे एसएमवीटी बेंगलुरु पहुंच जाएगी। वहां से प्रतिदिन रात 23.50 बजे खुलेगी। इस तरह काटपाडी (दूसरे दिन 03.50 बजे), पेराम्बूर-चेन्नई (05.55 बजे), विजयवाड़ा (14.55 बजे), नागपुर (तीसरे दिन 01.00 बजे), इटारसी (05.50 बजे), जबलपुर (09.00 बजे), प्रयागराज छिवकी (17.30 बजे), डीडीयू (20.58 बजे) होते हुए बक्सर 22.10 बजे पहुंचेगी। आरा (23.01 बजे) से होते हुए चौथे दिन देर रात सवा बारह बजे दानापुर पहुंचेगी।

