बीबीए में दाखिले का अंतिम मौका, 1 सितंबर दोपहर 2 बजे तक नामांकन

बीबीए में दाखिले का अंतिम मौका, 1 सितंबर दोपहर 2 बजे तक नामांकन

महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर में बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन पाठ्यक्रम की खाली सीटों को भरने के लिए नामांकन का अंतिम अवसर दिया जा रहा है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, जिन विद्यार्थियों ने वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराया है और अपनी वरीयता सूची में महर्षि विश्वामित्र कॉलेज को फर्स्ट से 10वें प्रीफरेंस में रखा है, वे ही इस प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। नामांकन की अंतिम समय-सीमा 1 सितंबर 2026 को दोपहर 2 बजे तक तय की गई है। इसके बाद बीबीए में दाखिले की प्रक्रिया पूरी तरह बंद कर दी जाएगी और किसी भी आवेदन या अनुरोध पर विचार नहीं होगा। साक्षात्कार से होगा अभ्यर्थियों का चयन: कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रिक्त सीटों पर नामांकन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। बिजनेस, फाइनेंस और मैनेजमेंट क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक और नियमित कक्षाओं के लिए प्रतिबद्ध छात्र निर्धारित समय से पहले कॉलेज पहुंचकर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। महाविद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों के व्यावसायिक कौशल, पर्सनालिटी डेवलपमेंट और लीडरशिप क्वालिटी को निखारने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसके लिए नियमित कक्षाओं के अलावा वर्कशॉप, ओरिएंटेशन प्रोग्राम, सेमिनार और वार्षिक खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर में बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन पाठ्यक्रम की खाली सीटों को भरने के लिए नामांकन का अंतिम अवसर दिया जा रहा है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, जिन विद्यार्थियों ने वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराया है और अपनी वरीयता सूची में महर्षि विश्वामित्र कॉलेज को फर्स्ट से 10वें प्रीफरेंस में रखा है, वे ही इस प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। नामांकन की अंतिम समय-सीमा 1 सितंबर 2026 को दोपहर 2 बजे तक तय की गई है। इसके बाद बीबीए में दाखिले की प्रक्रिया पूरी तरह बंद कर दी जाएगी और किसी भी आवेदन या अनुरोध पर विचार नहीं होगा। साक्षात्कार से होगा अभ्यर्थियों का चयन: कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रिक्त सीटों पर नामांकन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। बिजनेस, फाइनेंस और मैनेजमेंट क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक और नियमित कक्षाओं के लिए प्रतिबद्ध छात्र निर्धारित समय से पहले कॉलेज पहुंचकर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। महाविद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों के व्यावसायिक कौशल, पर्सनालिटी डेवलपमेंट और लीडरशिप क्वालिटी को निखारने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसके लिए नियमित कक्षाओं के अलावा वर्कशॉप, ओरिएंटेशन प्रोग्राम, सेमिनार और वार्षिक खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *