अल्पसंख्यक ऋण बकायेदारों के लिए विशेष वसूली कैंप:कटिहार में 14 से 19 सितंबर तक होगा आयोजित, समय पर भुगतान करने की अपील

अल्पसंख्यक ऋण बकायेदारों के लिए विशेष वसूली कैंप:कटिहार में 14 से 19 सितंबर तक होगा आयोजित, समय पर भुगतान करने की अपील

कटिहार में अल्पसंख्यक ऋण योजनाओं के बकायेदारों से बकाया वसूली के लिए एक विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। बिहार स्टेट माइनॉरिटीज फाइनेंशियल कॉरपोरेशन लिमिटेड, पटना के निर्देश पर यह कैंप 14 से 19 सितंबर 2026 तक संचालित होगा। इसका आयोजन समाहरणालय परिसर स्थित जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय के प्रथम तल पर किया जाएगा। इस विशेष कैंप में मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना, एनएमडीएफसी टर्म लोन और शिक्षा ऋण योजना के तहत बकाया राशि और किस्तों की वसूली की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित ऋणधारकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर कैंप में उपस्थित होकर अपनी बकाया किस्तें जमा करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समय पर ऋण जमा न करने वाले बकायेदारों पर नियमानुसार नियमित ब्याज के साथ दंड ब्याज भी लगाया जा सकता है। लगातार ऋण अदायगी न करने वाले डिफॉल्टरों के विरुद्ध दीवानी एवं फौजदारी मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने ऋणधारकों से अपील की है कि वे कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए इस विशेष वसूली कैंप में पहुंचकर अपने बकाया ऋण का भुगतान करें। कैंप के दौरान बकाया राशि का भुगतान न करने की स्थिति में बाद में दिए जाने वाले किसी भी स्पष्टीकरण को मान्य नहीं माना जाएगा। ऋण संबंधी जानकारी, भुगतान प्रक्रिया या अन्य सहायता के लिए बकायेदार मोबाइल नंबर 6287594816 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, min.welfare.katihar@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी अनीश कुमार सिन्हा ने सभी संबंधित ऋणधारकों से निर्धारित समय के भीतर कैंप में उपस्थित होकर बकाया ऋण की किस्त जमा करने और सरकारी ऋण योजनाओं के तहत अपनी देनदारी का समय पर निपटारा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समय पर भुगतान करने से बकायेदारों को संभावित दंडात्मक एवं कानूनी कार्रवाई से बचने में मदद मिलेगी। कटिहार में अल्पसंख्यक ऋण योजनाओं के बकायेदारों से बकाया वसूली के लिए एक विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। बिहार स्टेट माइनॉरिटीज फाइनेंशियल कॉरपोरेशन लिमिटेड, पटना के निर्देश पर यह कैंप 14 से 19 सितंबर 2026 तक संचालित होगा। इसका आयोजन समाहरणालय परिसर स्थित जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय के प्रथम तल पर किया जाएगा। इस विशेष कैंप में मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना, एनएमडीएफसी टर्म लोन और शिक्षा ऋण योजना के तहत बकाया राशि और किस्तों की वसूली की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित ऋणधारकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर कैंप में उपस्थित होकर अपनी बकाया किस्तें जमा करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समय पर ऋण जमा न करने वाले बकायेदारों पर नियमानुसार नियमित ब्याज के साथ दंड ब्याज भी लगाया जा सकता है। लगातार ऋण अदायगी न करने वाले डिफॉल्टरों के विरुद्ध दीवानी एवं फौजदारी मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने ऋणधारकों से अपील की है कि वे कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए इस विशेष वसूली कैंप में पहुंचकर अपने बकाया ऋण का भुगतान करें। कैंप के दौरान बकाया राशि का भुगतान न करने की स्थिति में बाद में दिए जाने वाले किसी भी स्पष्टीकरण को मान्य नहीं माना जाएगा। ऋण संबंधी जानकारी, भुगतान प्रक्रिया या अन्य सहायता के लिए बकायेदार मोबाइल नंबर 6287594816 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, min.welfare.katihar@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी अनीश कुमार सिन्हा ने सभी संबंधित ऋणधारकों से निर्धारित समय के भीतर कैंप में उपस्थित होकर बकाया ऋण की किस्त जमा करने और सरकारी ऋण योजनाओं के तहत अपनी देनदारी का समय पर निपटारा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समय पर भुगतान करने से बकायेदारों को संभावित दंडात्मक एवं कानूनी कार्रवाई से बचने में मदद मिलेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *