Vaibhav Suryavanshi ने Duleep Trophy का बदल दिया इतिहास, शतक से चूके लेकिन तोड़ डाला सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi ने Duleep Trophy का बदल दिया इतिहास, शतक से चूके लेकिन तोड़ डाला सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi Youngest Cricketer to Score Fifty in Duleep Trophy: टीम इंडिया के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी 2026 के अपने दूसरे मुकाबले में इतिहास रच दिया। उन्होंने 42 गेंद में अर्धशतक ठोककर 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे कम उम्र के अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए। सोमवार को सेंट्रल जोन के खिलाफ ईस्ट जोन के लिए पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरे वैभव सूर्यवंशी ने छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया।

लक्ष्मण सिंह का तोड़ा रिकॉर्ड

15 साल और 175 दिन में अर्धशतक लगाने वाले वह दिलीप ट्रॉफी इतिहास के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए। उन्होंने लक्ष्मण सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 1969 में 16 साल 23 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था। पीयूष चावला ने 16 साल और 305 दिन में दिलीप ट्रॉफी में अर्धशतक लगाया था और उन्होंने 2015 में यह कारनामा किया था।

अर्धशतक जड़ने के बाद भी सूर्यवंशी का बल्ला आग उगलता रहा। हालांकि वह शतक से चूक गए और 81 गेंद में 7 चौके और 7 छक्कों की मदद से 92 रन बनाकर हर्ष दुबे की गेंद पर अरशद खान को कैच देकर पवेलियन लौटे। सूर्यवंशी ने अभिमन्यु के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। सूर्यवंशी जब आउट हुए, तब ईस्ट जोन ने 25 ओवर में 161 रन बना लिए थे।

सेंट्रल जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 266 रन बनाए। जवाब में ईस्ट जोन की टीम अब तक 180 रन बना चुकी है और उसके दो विकेट गिरे हैं। हर्ष दुबे ने सूर्यवंशी के बाद कुमार कुशाग्र को भी पहली ही गेंद पर पवेलियन की राह दिखा दी।

आपको बता दें कि यह मुकाबला बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड वन में खेला जा रहा है, जहां उनका सामना डिफेंडिंग चैंपियन सेंट्रल जोन से हो रहा है, जिसकी कमान रजत पाटीदार संभाल रहे हैं। सेंट्रल जोन ने पिछले साल साउथ जोन को हराकर खिताब जीता था और इसी वजह से साउथ जोन और सेंट्रल जोन दिलीप ट्रॉफी 2025 के फाइनल में पहुंचने की वजह से इस बार सीधे सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही है। वहीं, ईस्ट जोन को क्वार्टर फाइनल खेलना पड़ा था, जहां उन्होंने नॉर्थ ईस्ट जोन को एकतरफा मुकाबले में हराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *