नालंदा जिला मुख्यालय के व्यस्ततम बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत यादव छात्रावास के पास बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। बिहारशरीफ से शेखपुरा जा रही ‘बदौनी’ नामक यात्री बस पर लाठी-डंडों और लोहे की पाइप से अचानक हमला बोल दिया। 10- से 12 बदमाशों ने ड्राइवर और खलासी की बेरहमी से पिटाई कर दी। बस के शीशे तोड़ डाले। इस दौरान खलासी के पास पास रखे 5,000 रुपए भी लूट लिए। हमले के बाद बस में सवार दर्जनों यात्रियों के बीच अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सवारी बनकर आए और छीन ली गाड़ी की चाबी घायल ड्राइवर नीतीश कुमार ने बताया कि सुबह बस लेकर शेखपुरा जाने के लिए निकले थे। यादव छात्रावास के पास 4-5 युवक खड़े दिखे। सवारी समझकर गाड़ी रोक दी। उनलोगों ने जबरन बस की चाबी निकाल ली। इसके बाद घात लगाकर बैठे 10-12 अन्य लड़के आ धमके। गाली-गलौज करते हुए लाठी, डंडे और पाइप से हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले खलासी पप्पू यादव को घेरकर पीटा, फिर बस के अंदर घुसकर ड्राइवर पर टूट पड़े। डीजल भराने के लिए जेब में रखे 5,000 रुपए भी हमलावरों ने छीन लिए। रक्षाबंधन पर हुए विवाद से जुड़ रहे तार घटना के पीछे हालिया दिनों का एक विवाद सामने आ रहा है। ड्राइवर के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन बस में अत्यधिक भीड़ थी। बस अपने नियमित स्टॉपेज से थोड़ी दूरी पर रुकी थी, जिससे नाराज होकर एक यात्री और उसके परिजनों ने गाली-गलौज करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। आशंका जताई जा रही है कि उसी यात्री की शह पर योजनाबद्ध तरीके से इस हमले को अंजाम दिया गया। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल भेजकर प्राथमिक उपचार कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जुटाने शुरू कर दिए हैं, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। लिखित आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नालंदा जिला मुख्यालय के व्यस्ततम बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत यादव छात्रावास के पास बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। बिहारशरीफ से शेखपुरा जा रही ‘बदौनी’ नामक यात्री बस पर लाठी-डंडों और लोहे की पाइप से अचानक हमला बोल दिया। 10- से 12 बदमाशों ने ड्राइवर और खलासी की बेरहमी से पिटाई कर दी। बस के शीशे तोड़ डाले। इस दौरान खलासी के पास पास रखे 5,000 रुपए भी लूट लिए। हमले के बाद बस में सवार दर्जनों यात्रियों के बीच अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सवारी बनकर आए और छीन ली गाड़ी की चाबी घायल ड्राइवर नीतीश कुमार ने बताया कि सुबह बस लेकर शेखपुरा जाने के लिए निकले थे। यादव छात्रावास के पास 4-5 युवक खड़े दिखे। सवारी समझकर गाड़ी रोक दी। उनलोगों ने जबरन बस की चाबी निकाल ली। इसके बाद घात लगाकर बैठे 10-12 अन्य लड़के आ धमके। गाली-गलौज करते हुए लाठी, डंडे और पाइप से हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले खलासी पप्पू यादव को घेरकर पीटा, फिर बस के अंदर घुसकर ड्राइवर पर टूट पड़े। डीजल भराने के लिए जेब में रखे 5,000 रुपए भी हमलावरों ने छीन लिए। रक्षाबंधन पर हुए विवाद से जुड़ रहे तार घटना के पीछे हालिया दिनों का एक विवाद सामने आ रहा है। ड्राइवर के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन बस में अत्यधिक भीड़ थी। बस अपने नियमित स्टॉपेज से थोड़ी दूरी पर रुकी थी, जिससे नाराज होकर एक यात्री और उसके परिजनों ने गाली-गलौज करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। आशंका जताई जा रही है कि उसी यात्री की शह पर योजनाबद्ध तरीके से इस हमले को अंजाम दिया गया। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल भेजकर प्राथमिक उपचार कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जुटाने शुरू कर दिए हैं, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। लिखित आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

