सीवान में झाड़ी से मिला मजदूर का शव:घर से 4 किलोमीटर दूर बरामद, परिवार में बूढ़ी मां और 2 साल की बेटी

सीवान में झाड़ी से मिला मजदूर का शव:घर से 4 किलोमीटर दूर बरामद, परिवार में बूढ़ी मां और 2 साल की बेटी

सीवान के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के छितौली के पास सड़क किनारे झाड़ी में संदिग्ध अवस्था में 35 वर्षीय मजदूर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान लिलारू औरंगाबाद निवासी स्वर्गीय चैत राम के पुत्र अनिल कुमार राम के रूप में हुई है। अनिल की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। बूढ़ी मां बेटे की मौत से बेसुध होकर रोती रही, वहीं महज दो साल की मासूम बच्ची बार-बार दरवाजे की ओर देखकर ‘पापा-पापा’ कहकर बिलखती रही। बताया जाता है कि अनिल बेहद गरीब परिवार से था और मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके सिर से पिता का साया पहले ही उठ चुका था। कुछ समय पहले आर्थिक तंगी के कारण पत्नी का समुचित इलाज नहीं हो सका और उसकी भी मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद अनिल के परिवार में बूढ़ी मां और दो साल की मासूम बेटी ही उसका सहारा थीं। बच्ची की पूरी जिम्मेदारी अनिल के कंधों पर थी। घर से करीब तीन से चार किलोमीटर दूर छितौली के पास सड़क किनारे झाड़ी में अनिल का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना गोरेयाकोठी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार, अनिल बेहद सीधा-सादा, मिलनसार और मेहनती युवक था। आर्थिक परेशानियों के बावजूद उसने कभी किसी से शिकायत नहीं की। वह मजदूरी कर अपनी बूढ़ी मां और मासूम बेटी का पेट पाल रहा था। उसकी अचानक मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। इधर, अनिल के घर का मंजर हर किसी की आंखें नम कर रहा है। बेटे की मौत के सदमे में बूढ़ी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मासूम बच्ची शायद अभी मौत का मतलब भी नहीं समझती। वह बार-बार पिता को खोजते हुए ‘पापा-पापा’ पुकार रही है। उसे यह एहसास तक नहीं कि उसका पिता अब कभी वापस नहीं आएगा। गोरेयाकोठी थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घर में मौजूद बूढ़ी मां से आवेदन लेकर मामला दर्ज किया जा रहा है। घटना की जांच के तहत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य बिंदुओं को खंगाला जा रहा है। सीवान के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के छितौली के पास सड़क किनारे झाड़ी में संदिग्ध अवस्था में 35 वर्षीय मजदूर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान लिलारू औरंगाबाद निवासी स्वर्गीय चैत राम के पुत्र अनिल कुमार राम के रूप में हुई है। अनिल की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। बूढ़ी मां बेटे की मौत से बेसुध होकर रोती रही, वहीं महज दो साल की मासूम बच्ची बार-बार दरवाजे की ओर देखकर ‘पापा-पापा’ कहकर बिलखती रही। बताया जाता है कि अनिल बेहद गरीब परिवार से था और मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके सिर से पिता का साया पहले ही उठ चुका था। कुछ समय पहले आर्थिक तंगी के कारण पत्नी का समुचित इलाज नहीं हो सका और उसकी भी मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद अनिल के परिवार में बूढ़ी मां और दो साल की मासूम बेटी ही उसका सहारा थीं। बच्ची की पूरी जिम्मेदारी अनिल के कंधों पर थी। घर से करीब तीन से चार किलोमीटर दूर छितौली के पास सड़क किनारे झाड़ी में अनिल का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना गोरेयाकोठी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार, अनिल बेहद सीधा-सादा, मिलनसार और मेहनती युवक था। आर्थिक परेशानियों के बावजूद उसने कभी किसी से शिकायत नहीं की। वह मजदूरी कर अपनी बूढ़ी मां और मासूम बेटी का पेट पाल रहा था। उसकी अचानक मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। इधर, अनिल के घर का मंजर हर किसी की आंखें नम कर रहा है। बेटे की मौत के सदमे में बूढ़ी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मासूम बच्ची शायद अभी मौत का मतलब भी नहीं समझती। वह बार-बार पिता को खोजते हुए ‘पापा-पापा’ पुकार रही है। उसे यह एहसास तक नहीं कि उसका पिता अब कभी वापस नहीं आएगा। गोरेयाकोठी थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घर में मौजूद बूढ़ी मां से आवेदन लेकर मामला दर्ज किया जा रहा है। घटना की जांच के तहत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य बिंदुओं को खंगाला जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *