स्टंट करने नदी में कूदे युवक का LIVE VIDEO:रीवा में लड़का अब भी लापता; प्रशासन की अपील- उफनती नदियों के दूर रहें लोग

स्टंट करने नदी में कूदे युवक का LIVE VIDEO:रीवा में लड़का अब भी लापता; प्रशासन की अपील- उफनती नदियों के दूर रहें लोग

रीवा के बसामन मामा क्षेत्र में बड़ी पुल के पास टमस नदी में युवक के कूदने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पुल के किनारे एक मोटरसाइकिल खड़ी मिली। युवक की पहचान जितेंद्र यादव, पिता राम बहादुर यादव, निवासी ग्राम महरड़ा, जरमोहरा के रूप में बताई जा रही है। इसी बीच घटना से जुड़ा वीडियो सामने आया है, जिसमें युवक नदी में कूदता हुआ दिखाई दे रहा है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक युवक नदी में स्टंट करने के लिए कूदा था। हालांकि नदी में कूदने के बाद युवक के साथ क्या हुआ, इसकी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नदी में युवक की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि कल हुई बारिश के बाद रीवा के ग्रामीण और तराई अंचल में टमस, बेलन और महाना नदियां उफान पर हैं। ऐसे में नदी में स्टंट करना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। प्रशासन द्वारा भी लोगों से उफनती नदियों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की जा रही है। फिलहाल युवक की तलाश और घटना की वास्तविक स्थिति को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *