चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ के प्रभाव से झारखंड के मौसम में बदलाव आया है। मौसम विभाग ने 4 नवंबर तक रांची समेत पूरे राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई है। वहीं, मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश या मेघ गर्जन होने की संभावना है। तापमान में आ सकती है गिरावट
तूफान का असर कम होने के बाद 5 नवंबर से आसमान साफ होने की संभावना है। बादल छंटने के साथ ही तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। इसके बाद मैदानी और जंगली इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाने लगेगा। फिलहाल राजधानी में गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। आगे दिन और रात के तापमान का अंतर भी कम हो सकता है। 15 नवंबर के बाद ठंड सताएगी बारिश हुई तो पड़ेगी कड़ाके की ठंड
मौसम साफ होने के साथ ही रांची सुबह में धुंध की आगोश में रहेगी। कभी घना कोहरा भी छा सकता है। इसके बाद आसमान साफ रहेगा। लेकिन बर्फबारी से दिन में भी हवा के साथ कनकनी बढ़ेगी। माह के अंत में ठंड जोर पकड़ेगी। पहले सप्ताह बारिश की संभावना है। बाद में सिस्टम बनेगा तो बारिश होगी, हालांकि इसकी संभावना कम ही है।

