युवती के शव का 39 घंटे बाद हुआ पोस्टमार्टम:हरदोई में चेहरे पर मिले 2 चोट के निशान, प्रेमी व परिजनों पर प्रताड़ना का आरोप

युवती के शव का 39 घंटे बाद हुआ पोस्टमार्टम:हरदोई में चेहरे पर मिले 2 चोट के निशान, प्रेमी व परिजनों पर प्रताड़ना का आरोप

हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र में एक युवती का शव पेड़ से लटका मिला। घटना के 39 घंटे बाद रविवार दोपहर 3:30 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगने की बात सामने आई है। वहीं चेहरे पर 2 चोट के निशान मिले हैं। मृतका की मां ने अपनी बेटी के प्रेमी, उसकी बहन और जीजा पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना शनिवार रात 7:30 बजे मिली थी। शुक्रवार देर रात करीब 12:30 बजे 18 वर्षीय सोनिका का शव उसके घर के पास नीम के पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला था। पिता नन्हेलाल ने पड़ोसियों की मदद से शव को नीचे उतारा और नोएडा में रह रही पत्नी ऊषा को सूचना दी। ऊषा ने पति को उनके आने तक शव को घर में ही रखने की हिदायत दी थी, जिसके कारण पुलिस को सूचना देने में देरी हुई। शनिवार शाम करीब 6 बजे मां ऊषा के गांव पहुंचने के बाद, ग्राम प्रधान के माध्यम से रात 7:30 बजे पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लिया। मृतका की मां ने पुलिस को सोनिका के मोबाइल में मिली 9 सेकंड की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग का हवाला देते हुए बताया कि विकास, उसकी बहन और जीजा उनकी बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है, जिसमें बातचीत की कई रिकॉर्डिंग और तस्वीरें मिली हैं। नन्हेलाल अपनी पत्नी ऊषा और बच्चों के साथ नोएडा में रहते थे। करीब तीन माह पहले नन्हेलाल की तबीयत खराब होने के कारण वह सोनिका को लेकर गांव लौट आए थे। सोनिका दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ी थी। उसके दो छोटे भाई केशव और रिशु हैं। मृतका की मौसी पूनम के अनुसार, सोनिका की छोटी बहन गुड़िया की शादी भी 4 मई को प्रेम प्रसंग के चलते पारिवारिक सहमति से हुई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *