छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के रामानुजगंज के श्रीकांत रवि की मौत के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी मनीषा, बॉयफ्रेंड मोहम्मद हसन और पिकअप चालक परवेज अंसारी को गिरफ्तार किया है। 5 जून 2025 को हुई श्रीकांत की मौत को पहले सड़क हादसा माना जा रहा था, लेकिन जांच में सामने आया कि यह प्लानिंग के तहत की गई हत्या थी। पुलिस के मुताबिक, श्रीकांत की पत्नी मनीषा ने अपने बॉयफ्रेंड मोहम्मद हसन के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। इसके लिए पिकअप ड्राइवर को एक लाख रुपए की सुपारी दी गई थी। पिकअप ड्राइवर ने जानबूझकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि श्रीकांत की मौके पर ही मौत हो गई थी। अब जानिए पूरा मामला दरबसल, रंका के एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 40 वर्षीय श्रीकांत रवि की हत्या उसकी पत्नी मनीषा ने मोहम्मद हसन के साथ मिलकर कराई। श्रीकांत की शादी करीब 13 साल पहले देवीगंज की रहने वाली मनीषा से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद हसन रामानुजगंज में मोबाइल की दुकान चलाता था और कुछ समय तक श्रीकांत के घर में किराए पर रहा था। इसी दौरान मनीषा और मोहम्मद हसन के बीच अवैध संबंध बन गए। इसकी जानकारी श्रीकांत को होने के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा। आरोप है कि मनीषा और मोहम्मद हसन साथ रहना चाहते थे। इसके लिए दोनों ने श्रीकांत को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन मनीषा ने फोन कर श्रीकांत को चिनियां बुलाया था। श्रीकांत अपनी अपाचे बाइक से चिनियां जा रहे थे। इसी दौरान बरवाहा मोड़ के पास पिकअप ड्राइवर परवेज अंसारी ने जानबूझकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि श्रीकांत की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हत्या की साजिश के तहत पिकअप चालक को ऑनलाइन एक लाख रुपए दिए गए थे। घटना के बाद श्रीकांत की मां शांति देवी की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान हत्या की साजिश का खुलासा हुआ और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। ……………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… कुल्हाड़ी से पत्नी के बॉयफ्रेंड का गला काटा: दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, रिश्तेदार बनकर घर में रुका, MP से मिलने आया था छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पति ने अपनी पत्नी को उसके बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद पति ने बॉयफ्रेंड का कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। दरअसल, युवक का आरोपी की पत्नी के साथ अफेयर था। पढ़ें पूरी खबर…

