IND vs NZ: जहां खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का पहला वनडे, वहां टीम इंडिया के आंकड़े हैं चिंताजानक

IND vs NZ: जहां खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का पहला वनडे, वहां टीम इंडिया के आंकड़े हैं चिंताजानक

IND vs NZ ODI Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड में खेला जाएगा। टी20 सीरीज में शानदार जीत हासिल करने के बाद अब टीम इंडिया की नजरें वनडे सीरीज पर हैं, लेकिन ऑकलैंड का रिकॉर्ड भारतीय टीम के पक्ष में नहीं है। टीम इंडिया को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी जीत साल 2003 में मिली थी, जब उसने एक विकेट से मुकाबला अपने नाम किया था।

2003 में टीम इंडिया को मिली थी आखिरी जीत

सौरव गांगुली की कप्तानी में खेले गए उस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 199 रन बनाए थे। 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने भी अपने 9 विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, वीरेंद्र सहवाग ने 112 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। सहवाग के अलावा भारतीय टीम के बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे थे। इस वजह से टीम इंडिया हार के कगार पर पहुंचने के बाद भी एक विकेट से मुकाबला जीतने में सफल रही थी।

इसके बाद भारतीय टीम ने यहां 2009 में एक मुकाबला खेला, जिसमें उसे 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, 2014 में खेला गया मुकाबला टाई हो गया। इसके बाद भारतीय टीम ने 2015 में ऑकलैंड में जिम्बाब्वे के खिलाफ वर्ल्ड कप का एक मुकाबला खेला, जिसे उसने 6 विकेट से जीता। हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ 2020 और 2022 में उसे हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय टीम यहां खेले गए 10 मुकाबलों में से सिर्फ तीन में जीत हासिल कर पाई है। वहीं, न्यूजीलैंड भी इस मैदान पर 80 मैच खेल चुकी है और उसे सिर्फ 37 में जीत मिली है। ऑकलैंड में पिछले 10 मुकाबलों में न्यूजीलैंड ने आठ में जीत हासिल की है। इन दो हार में से एक उसे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली, जबकि दूसरी हार श्रीलंका के खिलाफ झेलनी पड़ी। आखिरी वनडे मुकाबला साल 2025 में खेला गया था, जहां श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 140 रन से हराया था।

बल्लेबाजों को रास आती है पिच

ऑकलैंड की पिच पहले गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती थी, लेकिन ड्रॉप-इन पिच बनने के बाद यहां बल्लेबाजों को भी खूब रास आने लगी है। न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 340 रन का लक्ष्य हासिल कर इस मैदान पर सबसे बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया था। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड ने 153 रन का लक्ष्य भी डिफेंड किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *