हत्या के आरोपियों पर रास्तेभर पाइप बरसाते रहे पुलिसकर्मी:उज्जैन में जहां बिजनेसमैन का मर्डर, वहीं लेकर पहुंची पुलिस; हॉर्न बजाने पर मारे थे चाकू

हत्या के आरोपियों पर रास्तेभर पाइप बरसाते रहे पुलिसकर्मी:उज्जैन में जहां बिजनेसमैन का मर्डर, वहीं लेकर पहुंची पुलिस; हॉर्न बजाने पर मारे थे चाकू

उज्जैन के दमदमा क्षेत्र में ट्रैक्टर एजेंसी संचालक की हत्या करने वाले तीन आरोपियों आयुष उर्फ संटू, आकाश रायकवार और आयुष शर्मा का पुलिस ने रविवार दोपहर जुलूस निकाला। माधव नगर थाना पुलिस तीनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची। यहां से तरणताल तक पुलिस ने आरोपियों की जमकर पिटाई की। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी कान पकड़कर और हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए। इससे पहले शनिवार को भी पुलिस ने चार आरोपियों का जुलूस निकालकर उन्हें सबक सिखाया था। ऋषि नगर एक्सटेंशन निवासी यश पिता विजय नारायण मित्तल (27) चिमनगंज मंडी में ट्रैक्टर शोरूम संचालित करता था। यश अपने दोस्तों के साथ कार से जा रहा था। इसी दौरान दमदमा मोड़ के पास आयुष शर्मा, विजय सिंह ठाकुर, विशाल ठाकुर, आकाश, करण, सागर और शेंटू कुछ युवक गाड़ी लेकर खड़े थे। यश और उसके दोस्तों ने रास्ते से हटने के लिए हॉर्न बजाया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर युवकों ने यश और उसके दोस्तों अभय व्यास व मंगल पर हमला कर दिया। हमले में यश की मौत हो गई थी। माधव नगर थाना पुलिस ने घटना के बाद ही आरोपी विजय पिता नारायण सिंह ठाकुर (29), करण पिता राजेश गाठिया (21), विशाल पिता नारायण सिंह ठाकुर (32) और सागर पिता रतन सिंह तनोरिया (31) को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद शनिवार को चारों आरोपियों का जुलूस निकाला गया था। इधर, बचे तीन आरोपियों को लेकर पुलिस रविवार को घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों की जमकर पिटाई की। आरोपी कान पकड़कर और हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए। माधव नगर थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरिया ने बताया कि युवक की हत्या के मामले में कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। रविवार को तीन आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर आए थे। पुलिस के अनुसार, इस दौरान आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, जिसके बाद उन्हें सबक सिखाया गया। यह खबर भी पढ़ें हॉर्न बजाने पर ट्रैक्टर एजेंसी मालिक का मर्डर मध्य प्रदेश के उज्जैन के दमदमा में रास्ते से हटने के लिए हॉर्न बजाने पर 8-9 बदमाशों ने ट्रैक्टर एजेंसी मालिक को चाकू गोदकर मार डाला। 2 साथियों पर भी हमला किया, जिससे वे घायल हैं। पुलिस ने 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *