नेपाल में आई त्रासदी और बाढ़ के बढ़ते खतरे को देखते हुए सीतामढ़ी जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। जिले के छह सीमावर्ती प्रखंडों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अधिकारियों को सीमावर्ती इलाकों में स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में रविवार को बिहार के आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा सीतामढ़ी पहुंचे। उन्होंने विमर्श कक्ष में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्रों की स्थिति, तटबंधों की सुरक्षा, जलस्तर और संभावित बाढ़ को लेकर किए गए इंतजामों की जानकारी ली। ‘बाढ़ से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार’ समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि बिहार सरकार बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी लगातार अलर्ट पर हैं। स्थिति के अनुसार आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। मंत्री ने कहा कि सीतामढ़ी में प्रशासन पूरी तरह तत्पर है। सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी बाढ़ को लेकर अपने-अपने स्तर पर लगातार काम कर रहे हैं। फिलहाल जिले में बाढ़ जैसी स्थिति नहीं मंत्री ने बताया कि फिलहाल सीतामढ़ी में कहीं भी बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है और सभी जगह स्थिति नियंत्रण में है। हालांकि, नेपाल में आई आपदा को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। डीएम-एसपी पहले भी कर चुके हैं संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण नेपाल में आपदा के बाद प्रशासन की ओर से संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इससे पहले जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया और पुलिस अधीक्षक अमित रंजन समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने तटबंधों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए जरूरी तैयारियां पूरी रखी गई हैं। नेपाल में आई त्रासदी और बाढ़ के बढ़ते खतरे को देखते हुए सीतामढ़ी जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। जिले के छह सीमावर्ती प्रखंडों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अधिकारियों को सीमावर्ती इलाकों में स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में रविवार को बिहार के आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा सीतामढ़ी पहुंचे। उन्होंने विमर्श कक्ष में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्रों की स्थिति, तटबंधों की सुरक्षा, जलस्तर और संभावित बाढ़ को लेकर किए गए इंतजामों की जानकारी ली। ‘बाढ़ से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार’ समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि बिहार सरकार बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी लगातार अलर्ट पर हैं। स्थिति के अनुसार आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। मंत्री ने कहा कि सीतामढ़ी में प्रशासन पूरी तरह तत्पर है। सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी बाढ़ को लेकर अपने-अपने स्तर पर लगातार काम कर रहे हैं। फिलहाल जिले में बाढ़ जैसी स्थिति नहीं मंत्री ने बताया कि फिलहाल सीतामढ़ी में कहीं भी बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है और सभी जगह स्थिति नियंत्रण में है। हालांकि, नेपाल में आई आपदा को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। डीएम-एसपी पहले भी कर चुके हैं संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण नेपाल में आपदा के बाद प्रशासन की ओर से संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इससे पहले जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया और पुलिस अधीक्षक अमित रंजन समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने तटबंधों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए जरूरी तैयारियां पूरी रखी गई हैं।

