धारदार हथियार से युवक पर हमला:रास्ते में घेरकर किए वार, बाइक से लौट रहा था घर, गंभीर हालत में इलाज जारी

धारदार हथियार से युवक पर हमला:रास्ते में घेरकर किए वार, बाइक से लौट रहा था घर, गंभीर हालत में इलाज जारी

डूंगरपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पांड्यावाड़ा गांव में शनिवार रात एक युवक पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। बाइक से घर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर हमलावरों ने वार किए, जिससे वह घायल हो गया। परिजनों ने उसे डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना शनिवार रात की है। पांड्यावाड़ा निवासी रमेश परमार पुत्र शंकर परमार अपने चचेरे भाइयों मोहन और गोवर्धन के साथ बाइक पर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में 12 से ज्यादा लोगों ने उनकी बाइक रोक ली। अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए हमलावर
इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, हमलावरों ने धारदार हथियारों से रमेश पर हमला कर दिया। हमले के दौरान हुए शोर को सुनकर आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो रमेश के सिर और कंधे पर चोटें आई थीं। परिजनों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को बुलाया और घायल रमेश को डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।
पीड़ितों ने कल्याणपुर थाने में हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *