उन्नाव में रक्षाबंधन कार्यक्रम में जुटी एक लाख महिलाएं:भगदड़ की आशंका पर DM-SP ने आयोजन रुकवाया, आयोजक बोले-महिलाएं घर लौट जाएं

उन्नाव में रक्षाबंधन कार्यक्रम में जुटी एक लाख महिलाएं:भगदड़ की आशंका पर DM-SP ने आयोजन रुकवाया, आयोजक बोले-महिलाएं घर लौट जाएं

उन्नाव के बीघापुर क्षेत्र में रविवार को एक रक्षाबंधन कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। समाजसेवी सीएस पुष्पेंद्र द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में करीब एक लाख महिलाओं के पहुंचने की सूचना मिली, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। भगदड़ की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी (डीएम) घनश्याम मीना और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जेपी सिंह ने तत्काल कार्यक्रम पर रोक लगा दी। कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही थी, जिससे व्यवस्था बिगड़ने का खतरा पैदा हो गया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए डीएम और एसएसपी ने अधिकारियों को तुरंत भीड़ नियंत्रित करने और महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकालने के निर्देश दिए। डीएम घनश्याम मीना, एसएसपी जेपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अखिलेश सिंह, शैलेन्द्र सिंह और सीओ बीघापुर मधुपनाथ मिश्रा सहित कई पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्वयं मोर्चा संभालते हुए महिलाओं को व्यवस्थित ढंग से कार्यक्रम स्थल से बाहर निकालना शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित कर सभी महिलाओं की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित की। देखें, 6 तस्वीरें… प्रशासन ने तत्काल कार्यक्रम को निरस्त करने का निर्णय लिया। अधिकारियों ने आयोजक से भीड़ की स्थिति को देखते हुए आगे कोई भी गतिविधि न करने को कहा। इसके बाद आयोजक समाजसेवी पुष्पेंद्र ने स्वयं महिलाओं से सुरक्षा का हवाला देते हुए शांतिपूर्वक अपने घरों को लौटने की अपील की। कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं के जुटने का मुख्य कारण रक्षाबंधन के अवसर पर उपहार वितरण की घोषणा थी। उपहार प्राप्त करने की उम्मीद में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यक्रम स्थल पर पहुंची थीं, जिससे भीड़ अनियंत्रित होने लगी थी। डीएम और एसएसपी के पहुंचने के बाद अधिकारियों ने तत्परता से स्थिति को संभाला। पुलिस बल की मदद से महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया और भीड़ को नियंत्रित किया गया। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से किसी भी संभावित भगदड़ की स्थिति को सफलतापूर्वक टाल दिया गया। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आयोजक से भीड़ प्रबंधन को लेकर जानकारी ली।
रविवार दोपहर प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद रक्षाबंधन कार्यक्रम को पूरी तरह निरस्त कर दिया गया। फिलहाल महिलाओं को सुरक्षित तरीके से घर भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *