रतलाम के नामली थाना क्षेत्र में बिना नंबर की क्रेटा कार में से नोटों से भरा बोरा मिला है। पुलिस कार को जब्त कर थाने लेकर आई है। बोरे में अभी कितने नोट है जानकारी सामने नहीं आई है। संभावना जताई जा रही है कि बोरे में 70 से 75 लाख रुपए है। थाने पर एएसपी राकेश पंद्रो भी रतलाम से पहुंचे है। नामली के पंचेड़ फंटे से कार को रोककर तलाशी लेने पर नोटों से भरा बैग मिला है। नोटों को बोरे से निकालकर थाने में जमाने का कार्य किया जा रहा है। नोट कौन लेकर जा रहा था, कहां जा रहा था। अभी पुलिस ने इस बारे में जानकारी नहीं दी है। संबंधित से पूछताछ की जा रही है।

