रक्षाबंधन पर भाइयों को जेल में राखी बांधने पहुंचीं बहनें

रक्षाबंधन पर भाइयों को जेल में राखी बांधने पहुंचीं बहनें

भास्कर न्यूज | पानीपत पानीपत जिला कारागार में भी रक्षाबंधन पर्व पर कैदियों और बंदियों के लिए विशेष कार्यक्रम किया गया। राखी बांधने पहुंची बहनों को जेल प्रशासन की तरफ से ही राखी मुहैया कराई गई। यहां तक की मिठाई में स्पेशल लड्डू और बर्फी भी बनवाई गई थी। जिन कैदियों और बंदियों की अपनी बहनें किसी कारणवश नहीं पहुंच सकीं, उनकी कलाई पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राखी बांधी। जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि पानीपत जेल में महिला और पुरुष बंदी की संख्या करीब 1350 के आसपास है। कारागार महानिदेशक के आदेशानुसार हर वर्ष की भांति इस बार भी कैदियों की बहनों को जेल में आकर अपने भाइयों से मिलने व राखी बांधने की अनुमति दी गई थी। जेल में बंदियों को त्योहार पर घर से दूर होने की कमी महसूस न हो, इसके लिए खाने-पीने का विशेष इंतजाम किया गया था, ताकि वे भी रक्षाबंधन के इस पवित्र पर्व को खुशी के साथ मना सकें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *