नहर में नहाने गए 5 युवकों में एक डूबा:50 मीटर तक तैरता दिखा, फिर हुआ लापता, पुलिस कर रही तलाश

नहर में नहाने गए 5 युवकों में एक डूबा:50 मीटर तक तैरता दिखा, फिर हुआ लापता, पुलिस कर रही तलाश

एटा में मारहरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को नहर में नहाने गए पांच युवकों में से एक डूब गया। घटना ततारपुर हजारा नहर के पिकनिक पॉइंट की है। युवक करीब 50 मीटर तक तैरता दिखाई दिया, इसके बाद अचानक लापता हो गया। पुलिस और गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हैं। त्रिलोकपुर गांव के पांच युवक घूमने के लिए नहर पर आए थे। इनमें देवराज (21), अंशुल प्रताप (17), सुमित कुमार (18), अनुज कुमार (16) और रंजीत कुमार (19) शामिल थे। रंजीत को छोड़कर बाकी चार युवक नहर में नहाने के लिए उतर गए। तैरते समय अचानक डूबा नहाने के दौरान देवराज का संतुलन बिगड़ गया। वह नहर में डूबने लगा। साथियों के अनुसार, देवराज करीब 50 मीटर तक तैरता दिखाई दिया। इसके बाद वह पानी में लापता हो गया। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सीओ पुलिस टीम के साथ पहुंचीं घटना की सूचना मिलते ही सीओ आंचल चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने युवक की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया है। फ्लड कंपनी को भी सूचना दी गई है। बचाव दल के पहुंचने के बाद तलाश अभियान और तेज किया जाएगा। परिजन मौके पर मौजूद देवराज के पिता वीरपाल सिंह, बड़े भाई कैलाशचंद्र और छोटी बहन पिंकी कुमारी भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मौके पर निगरानी कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *