गयाजी में महिलाओं ने मेयर-पूर्व डिप्टी मेयर को बांधी राखी:मिठाई खिलाकर दी रक्षाबंधन की बधाई, जनप्रतिनिधियों ने सुरक्षा-सम्मान की ली जिम्मेदारी

गयाजी में महिलाओं ने मेयर-पूर्व डिप्टी मेयर को बांधी राखी:मिठाई खिलाकर दी रक्षाबंधन की बधाई, जनप्रतिनिधियों ने सुरक्षा-सम्मान की ली जिम्मेदारी

गयाजी में रक्षाबंधन के अवसर पर एक अनोखे राखी महोत्सव का आयोजन किया गया। शुक्रवार को शहर के राय काशीनाथ मोड़ स्थित एक निजी होटल में विमेन विंग्स ऑफ सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। इस विशेष आयोजन में गयाजी नगर निगम के मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान और पूर्व डिप्टी मेयर ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। रंग-बिरंगी राखियों से भरा हाथ कार्यक्रम की मुख्य विशेषता यह रही कि सैकड़ों महिलाओं ने दोनों जनप्रतिनिधियों को अपना भाई मानते हुए एक साथ उनकी कलाइयों पर राखियां बांधीं। मेयर गणेश पासवान और पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव की कलाइयां देखते ही देखते रंग-बिरंगी राखियों से सज गईं। महिलाओं ने राखी बांधने के बाद दोनों को मिठाई खिलाई और उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। आपसी प्रेम, विश्वास का पर्व है रक्षाबंधन कार्यक्रम स्थल पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की भावनाएं स्पष्ट रूप से देखी गईं। बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा एक साथ राखी बांधने से पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। महिलाओं ने बताया कि रक्षाबंधन केवल एक धागा बांधने का पर्व नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, विश्वास, सम्मान और जिम्मेदारी का प्रतीक है। इस अवसर पर मेयर गणेश पासवान ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, प्रेम और विश्वास का पर्व है। उन्होंने इतनी बड़ी संख्या में बहनों द्वारा राखी बांधकर दिए गए स्नेह और आशीर्वाद को एक यादगार क्षण बताया। महिलाओं की सम्मान-सुरक्षा को प्राथमिकता मेयर ने आगे कहा कि बहनों के सम्मान और सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहना ही इस पवित्र रिश्ते का सच्चा सम्मान है। उन्होंने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि समाज और शहर के विकास में उनकी भागीदारी महत्वपूर्ण है और उनके सम्मान एवं सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं है, बल्कि यह बहनों के प्रति सम्मान, सुरक्षा और जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लेने का दिन है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सभी को एक होना जरूरी इतनी बड़ी संख्या में बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। महिला सम्मान के साथ शहर के विकास की भी उम्मीद संस्था की अध्यक्ष राखी अग्रवाल ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व है। उन्होंने कहा कि मेयर गणेश पासवान और पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव की कलाई पर राखी बांधकर सभी बहनों को बेहद खुशी हुई। उन्होंने कहा कि दोनों जनप्रतिनिधियों से महिलाओं को उम्मीद है कि वे महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के साथ-साथ गयाजी शहर के विकास के लिए भी पूरी निष्ठा से काम करेंगे। गयाजी को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने में उनका योगदान निरंतर बना रहे, यही सभी बहनों की कामना है। राखी महोत्सव में पहुंचीं सैकड़ों महिलाएं कार्यक्रम में महिलाओं ने रक्षाबंधन के महत्व पर अपने विचार भी रखे। आयोजन के माध्यम से सामाजिक सौहार्द, महिला सम्मान, सुरक्षा और भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम एवं विश्वास का संदेश दिया गया। राखी महोत्सव के दौरान सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी और दोनों जनप्रतिनिधियों की कलाइयों पर सजी राखियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। महिलाओं ने राखी बांधने के साथ मिठाई खिलाकर भाई-बहन के रिश्ते की परंपरा को निभाया और शहर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर संस्था की अध्यक्ष राखी अग्रवाल, सचिव ममता कुमारी, कोषाध्यक्ष अनुराधा वर्णवाल, वार्ड पार्षद सारिका वर्मा, भारती प्रियदर्शिनी, समाजसेवी रीता कुमारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं अन्य लोग मौजूद रहे। गयाजी में रक्षाबंधन के अवसर पर एक अनोखे राखी महोत्सव का आयोजन किया गया। शुक्रवार को शहर के राय काशीनाथ मोड़ स्थित एक निजी होटल में विमेन विंग्स ऑफ सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। इस विशेष आयोजन में गयाजी नगर निगम के मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान और पूर्व डिप्टी मेयर ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। रंग-बिरंगी राखियों से भरा हाथ कार्यक्रम की मुख्य विशेषता यह रही कि सैकड़ों महिलाओं ने दोनों जनप्रतिनिधियों को अपना भाई मानते हुए एक साथ उनकी कलाइयों पर राखियां बांधीं। मेयर गणेश पासवान और पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव की कलाइयां देखते ही देखते रंग-बिरंगी राखियों से सज गईं। महिलाओं ने राखी बांधने के बाद दोनों को मिठाई खिलाई और उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। आपसी प्रेम, विश्वास का पर्व है रक्षाबंधन कार्यक्रम स्थल पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की भावनाएं स्पष्ट रूप से देखी गईं। बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा एक साथ राखी बांधने से पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। महिलाओं ने बताया कि रक्षाबंधन केवल एक धागा बांधने का पर्व नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, विश्वास, सम्मान और जिम्मेदारी का प्रतीक है। इस अवसर पर मेयर गणेश पासवान ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, प्रेम और विश्वास का पर्व है। उन्होंने इतनी बड़ी संख्या में बहनों द्वारा राखी बांधकर दिए गए स्नेह और आशीर्वाद को एक यादगार क्षण बताया। महिलाओं की सम्मान-सुरक्षा को प्राथमिकता मेयर ने आगे कहा कि बहनों के सम्मान और सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहना ही इस पवित्र रिश्ते का सच्चा सम्मान है। उन्होंने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि समाज और शहर के विकास में उनकी भागीदारी महत्वपूर्ण है और उनके सम्मान एवं सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं है, बल्कि यह बहनों के प्रति सम्मान, सुरक्षा और जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लेने का दिन है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सभी को एक होना जरूरी इतनी बड़ी संख्या में बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। महिला सम्मान के साथ शहर के विकास की भी उम्मीद संस्था की अध्यक्ष राखी अग्रवाल ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व है। उन्होंने कहा कि मेयर गणेश पासवान और पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव की कलाई पर राखी बांधकर सभी बहनों को बेहद खुशी हुई। उन्होंने कहा कि दोनों जनप्रतिनिधियों से महिलाओं को उम्मीद है कि वे महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के साथ-साथ गयाजी शहर के विकास के लिए भी पूरी निष्ठा से काम करेंगे। गयाजी को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने में उनका योगदान निरंतर बना रहे, यही सभी बहनों की कामना है। राखी महोत्सव में पहुंचीं सैकड़ों महिलाएं कार्यक्रम में महिलाओं ने रक्षाबंधन के महत्व पर अपने विचार भी रखे। आयोजन के माध्यम से सामाजिक सौहार्द, महिला सम्मान, सुरक्षा और भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम एवं विश्वास का संदेश दिया गया। राखी महोत्सव के दौरान सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी और दोनों जनप्रतिनिधियों की कलाइयों पर सजी राखियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। महिलाओं ने राखी बांधने के साथ मिठाई खिलाकर भाई-बहन के रिश्ते की परंपरा को निभाया और शहर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर संस्था की अध्यक्ष राखी अग्रवाल, सचिव ममता कुमारी, कोषाध्यक्ष अनुराधा वर्णवाल, वार्ड पार्षद सारिका वर्मा, भारती प्रियदर्शिनी, समाजसेवी रीता कुमारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं अन्य लोग मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *