हांसी में विदेश भेजने के नाम पर 7 लाख ठगे:पंजाब का रहने वाला युवक गिरफ्तार, 16 हजार 500 रुपए बरामद

हांसी में विदेश भेजने के नाम पर 7 लाख ठगे:पंजाब का रहने वाला युवक गिरफ्तार, 16 हजार 500 रुपए बरामद

हांसी जिले में थाना बास पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 7 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पंजाब के डेराबस्सी से पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मुकदमे से संबंधित 16 हजार 500 रुपए भी बरामद किए हैं। मुख्य सिपाही अवकाश ने बताया कि इस संबंध में थाना बास में 4 जून 2026 को धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। वांछित आरोपी की पहचान गोविंदर सिंह निवासी रणबीर पुरा, पटियाला, पंजाब के रूप में हुई है। मोहाली से गिरफ्तार किया गया आरोपी पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी ने शिकायतकर्ता को विदेश भेजने का झांसा देकर उससे करीब 7 लाख रुपए की ठगी की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। आरोपी की तलाश के दौरान, साइबर सेल, डीपीओ हांसी से तकनीकी सहायता और महत्वपूर्ण इनपुट प्राप्त हुए। इन जानकारियों के आधार पर उसकी गतिविधियों और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई गई। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर थाना बास पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गोविंदर सिंह को डेराबस्सी, मोहाली, पंजाब से गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *