पलामू में सड़क हादसे में महिला की मौत:राखी बांधने जा रही थी मायके; बाइक अनियंत्रित होने से हुआ हादसा, पति घायल

पलामू में सड़क हादसे में महिला की मौत:राखी बांधने जा रही थी मायके; बाइक अनियंत्रित होने से हुआ हादसा, पति घायल

पलामू के नावाबाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इस दुर्घटना में महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के सीलदाग गांव निवासी आरती कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आरती कुमारी अपने पति रंगीला सिंह के साथ अपने मायके बरवाडीह जा रही थीं ताकि अपने भाई को राखी बांध सकें। दोनों बाइक से निकले थे। नावाबाजार थाना से कुछ ही दूरी पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस हादसे में आरती और रंगीला दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नावाबाजार थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एमएमसीएच अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने आरती कुमारी को मृत घोषित कर दिया। घायल रंगीला सिंह का इलाज जारी है। आरती की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम कराया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *