दरभंगा में ‘पुलिस दीदी’ का पहरा:45 स्कूटी-बाइक से होगी पेट्रोलिंग, छेड़खानी की सूचना पर तुरंत पहुंचेगी ‘अभया ब्रिगेड’

दरभंगा में ‘पुलिस दीदी’ का पहरा:45 स्कूटी-बाइक से होगी पेट्रोलिंग, छेड़खानी की सूचना पर तुरंत पहुंचेगी ‘अभया ब्रिगेड’

दरभंगा में रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस केंद्र, लहेरियासराय से ‘पुलिस दीदी पेट्रोलिंग टीम’ यानी ‘अभया ब्रिगेड’ को रवाना किया गया। ये टीम महिलाओं की रक्षा करेगी। वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने हरी झंडी दिखाकर टीम को फ्लैग ऑफ किया। अभया ब्रिगेड के लिए दरभंगा पुलिस को 25 स्कूटी और 20 बाइक, कुल 45 दोपहिया वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इन वाहनों के माध्यम से महिला पुलिसकर्मी शहर के अलग-अलग इलाकों में नियमित पेट्रोलिंग करेंगी। टीम का विशेष फोकस स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों, बाजार,मंदीर, मॉल, पार्क और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर रहेगा। स्कूल-कॉलेज और कोचिंग संस्थानों के खुलने और छुट्टी होने के समय अभया ब्रिगेड की विशेष गश्त रहेगी। महिला पुलिसकर्मी छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा से जुड़ी शिकायतों की जानकारी लेंगी। ऐसे रास्तों को भी चिह्नित किया जाएगा, जहां छात्राओं और महिलाओं को आने-जाने में परेशानी होती है। सुनसान और संवेदनशील रास्तों पर भी टीम की निगरानी बढ़ाई जाएगी। स्कूल-कॉलेज और कोचिंग के आसपास विशेष निगरानी

हर स्कूटी पर दो महिला कांस्टेबल की तैनाती की व्यवस्था की गई है। इससे महिला पुलिस की मौजूदगी सीधे तौर पर नजर आएगी। टीम का उद्देश्य केवल पेट्रोलिंग करना नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर मौके पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं की सहायता करना भी है। गश्त के दौरान यदि कोई व्यक्ति महिलाओं या छात्राओं के साथ छेड़खानी, अभद्र टिप्पणी या परेशान करने की कोशिश करता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी के जरिए ऐसे तत्वों पर अंकुश लगाने की कोशिश की जाएगी।
शहरी क्षेत्र में यह गश्त रात के समय भी जारी रहेगी, ताकि देर रात काम या पढ़ाई से लौटने वाली महिलाओं और युवतियों को भी सुरक्षा का भरोसा मिल सके। हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य
फ्लैग ऑफ के दौरान एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने टीम को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी स्कूटी और बाइक चलाने वाले पुलिसकर्मी हेलमेट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करेंगे। वाहन चलाने वाले हर पुलिसकर्मी के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना भी जरूरी है। उन्होंने टीम को आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर काम करने का निर्देश दिया। दरभंगा पुलिस के अनुसार, अभया ब्रिगेड का उद्देश्य महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनमें सुरक्षा का भरोसा मजबूत करना है। महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर पुलिस की यह विशेष पेट्रोलिंग व्यवस्था लगातार सक्रिय रहेगी। दरभंगा में रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस केंद्र, लहेरियासराय से ‘पुलिस दीदी पेट्रोलिंग टीम’ यानी ‘अभया ब्रिगेड’ को रवाना किया गया। ये टीम महिलाओं की रक्षा करेगी। वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने हरी झंडी दिखाकर टीम को फ्लैग ऑफ किया। अभया ब्रिगेड के लिए दरभंगा पुलिस को 25 स्कूटी और 20 बाइक, कुल 45 दोपहिया वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इन वाहनों के माध्यम से महिला पुलिसकर्मी शहर के अलग-अलग इलाकों में नियमित पेट्रोलिंग करेंगी। टीम का विशेष फोकस स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों, बाजार,मंदीर, मॉल, पार्क और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर रहेगा। स्कूल-कॉलेज और कोचिंग संस्थानों के खुलने और छुट्टी होने के समय अभया ब्रिगेड की विशेष गश्त रहेगी। महिला पुलिसकर्मी छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा से जुड़ी शिकायतों की जानकारी लेंगी। ऐसे रास्तों को भी चिह्नित किया जाएगा, जहां छात्राओं और महिलाओं को आने-जाने में परेशानी होती है। सुनसान और संवेदनशील रास्तों पर भी टीम की निगरानी बढ़ाई जाएगी। स्कूल-कॉलेज और कोचिंग के आसपास विशेष निगरानी

हर स्कूटी पर दो महिला कांस्टेबल की तैनाती की व्यवस्था की गई है। इससे महिला पुलिस की मौजूदगी सीधे तौर पर नजर आएगी। टीम का उद्देश्य केवल पेट्रोलिंग करना नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर मौके पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं की सहायता करना भी है। गश्त के दौरान यदि कोई व्यक्ति महिलाओं या छात्राओं के साथ छेड़खानी, अभद्र टिप्पणी या परेशान करने की कोशिश करता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी के जरिए ऐसे तत्वों पर अंकुश लगाने की कोशिश की जाएगी।
शहरी क्षेत्र में यह गश्त रात के समय भी जारी रहेगी, ताकि देर रात काम या पढ़ाई से लौटने वाली महिलाओं और युवतियों को भी सुरक्षा का भरोसा मिल सके। हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य
फ्लैग ऑफ के दौरान एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने टीम को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी स्कूटी और बाइक चलाने वाले पुलिसकर्मी हेलमेट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करेंगे। वाहन चलाने वाले हर पुलिसकर्मी के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना भी जरूरी है। उन्होंने टीम को आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर काम करने का निर्देश दिया। दरभंगा पुलिस के अनुसार, अभया ब्रिगेड का उद्देश्य महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनमें सुरक्षा का भरोसा मजबूत करना है। महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर पुलिस की यह विशेष पेट्रोलिंग व्यवस्था लगातार सक्रिय रहेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *