मैच के बाद इंटरव्यू में भावुक हुईं हरमनप्रीत कौर:माइक फेंककर आंसू पोछते हुए निकलीं; इसी महीने कप्तानी से इस्तीफा दिया था

मैच के बाद इंटरव्यू में भावुक हुईं हरमनप्रीत कौर:माइक फेंककर आंसू पोछते हुए निकलीं; इसी महीने कप्तानी से इस्तीफा दिया था

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज व पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार (20 अक्टूबर) को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 41 गेंदों में नॉटआउट 91 रन बनाकर अपनी फॉर्म में वापसी के संकेत दिए, लेकिन पारी के बाद इनिंग्स ब्रेक के दौरान लाइव इंटरव्यू में वह भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। इंटरव्यू के दौरान हरमनप्रीत के सामने पूर्व भारतीय कोच डब्ल्यूवी रमन थे। उनसे बातचीत करते हुए हरमनप्रीत भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि वह मैदान पर जाकर अपने खेल का आनंद लेना चाहती थीं और उन्हें खुशी है कि उन्हें क्रीज पर समय बिताने का मौका मिला। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी में मिले सहयोग के लिए भी आभार जताया। इसके बाद माइक फेंककर वह निकल गईं। पंजाब की बेटी हरमनप्रीत कौर ने 6 अक्टूबर को क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से इस्तीफा दिया था। वह अब टीम में केवल एक मुख्य खिलाड़ी के तौर पर खेल रही हैं। उनकी जगह स्मृति मंधाना को भारतीय टीम की नई कप्तान नियुक्त किया गया है। इंटरव्यू के दौरान क्या पूछा और हरमन का क्या जवाब था? सवाल: टी-20 इंटरनेशनल में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने पर कैसा लग रहा है?
जवाब: बहुत अच्छा लग रहा है। मैं बस अपने खेल का आनंद लेना चाहती थी। खुशी है कि मुझे क्रीज पर पर्याप्त समय मिला और मैं मैदान पर अपनी बल्लेबाजी का पूरा लुत्फ उठा सकी। सवाल: इस मैच में उतरते समय आपका क्या फोकस था?
जवाब: मैं बस अपने खेल का आनंद लेना चाहती थी और ज्यादा से ज्यादा देर तक बल्लेबाजी करना चाहती थी। खुशी है कि मैं ऐसा कर पाई। सवाल: आपकी बल्लेबाजी देखकर लग रहा था कि आप काफी आनंद ले रही थीं और आपने दर्शकों का भी खूब मनोरंजन किया।
जवाब: जी, बिल्कुल सर। मैं इसका श्रेय आपको भी देना चाहूंगी। जब हम आए और आपने एक तरफ ले जाकर कहा कि अब तुम वही करो, जो तुम करना चाहती हो, तो मुझे बहुत अच्छा लगा। मैं भी यही चाहती थी कि अपने खेल का आनंद लूं। आपके उन शब्दों के लिए धन्यवाद। सवाल: हरमन, आपकी टाइमिंग हमेशा शानदार रहती है। मैच में उतरने से पहले नेट्स पर आप किन चीजों पर ध्यान देती हैं?
जवाब: एशियन गेम्स के बाद मुझे नेट्स पर अभ्यास करने के लिए कुछ समय मिला। मैं हिमांशु भैया को विशेष धन्यवाद देना चाहती हूं, जो मेरे खेल पर बहुत मेहनत कर रहे हैं। मुझे लगता है कि आज की मेरी बल्लेबाजी का श्रेय उन्हें जाता है। (यह कहते हुए हरमने के आंसू निकल आए) सवाल: आज आप काफी खुलकर खेलती नजर आईं। क्या आपको भी ऐसा ही लगा?
जवाब: जी, बिल्कुल। (इसके बाद माइक लपकाकर हरमन भावुक होकर निकल गईं) 3 पॉइंट्स में जानिए, हरमन को कप्तान पद से हटाने की कहानी ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें एशियन गेम्स में अभिषेक की धुआंधार पारी से अमृतसर खुश:28 गेंदों पर बनाए 61 रन, पिता राजकुमार ने टीम इंडिया को दी बधाई एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम द्वारा स्वर्ण पदक जीतने पर अमृतसर में जश्न का माहौल रहा। युवा ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा के पिता और कोच राजकुमार शर्मा ने भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूरी टीम, कोचिंग स्टाफ और BCCI को बधाई दी। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *