वाराणसी पुलिस ने कैंट थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। आरोपी को पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में एक गोली मारी, जो उसके पैर में लगी। इसके बाद वरुणा नदी के किनारे उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायलावस्था में गिलट बाजार निवासी शुभम भारती पुत्र रमेश भारती को दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार जारी है। पुलिस ने शिनाख्त के बाद पड़ताल की तो पता चला कि कल ही महिला से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में झारखंड निवासी युवक ने अपनी बहन से दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। उसने बताया कि नदेसर क्षेत्र की एक कॉलोनी में वह किराए पर मकान लेकर रहता है। इसी के पास में एक रेस्टोरेंट भी चलता है, जिसके कर्मचारियों से वह लगातार परेशान है। मां के अलावा एक बहन है, जो मानसीक रूप से विक्षिप्त है। वह बोल नहीं पाती है, उसके गूंगेपन का इलाज चल रहा है। 27 अगस्त की शाम लगभग 5.00 बजे शाम को बहन छत पर गई थी, उसी समय मौका देखकर रेस्टूरेंट का कर्मचारी शुभम् भारती पुत्र रमेश निवासी चुप्पेपुर गिलट बाजार थाना शिवपुर भी वहां आ गया। उसने बहन को दबोच लिया और धमकाते हुए उसके साथ बलात्कार किया। बेटी को बहुत देर से नीचे ना देकखर मां ऊपर गई तो शुभम को पड़ लिया। इसके बाद वह मौका पाकर भाग निकला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। गुरुवार की रात पुलिस टीम की आरोपी से मुठभेड़ हो गई, जिसमें गिलट बाजार निवासी शुभम भारती पुत्र रमेश भारती को गोली लगी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पूरा घटनाक्रम बताया कि वह कई दिनों से युवती की तलाश में था और मौका मिलते ही दुष्कर्म की वारदात की। पुलिस आज उसे संबंधित धाराओं में जेल भेजेगी।

