IND vs SL: शुभमन गिल का नहीं टूट रहा ‘घमंड’, श्रीलंका से जीत नहीं पाए और अब वर्ल्‍ड चैंपियंस को हराने के लिए भरी हुंकार

IND vs SL: शुभमन गिल का नहीं टूट रहा ‘घमंड’, श्रीलंका से जीत नहीं पाए और अब वर्ल्‍ड चैंपियंस को हराने के लिए भरी हुंकार

Shubman Gill after IND vs SL 2nd Test: श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम कोलंबो टेस्‍ट में चारों दिन काफी मजबूत स्थिति में थी। लेकिन, आखिरी दिन अकेले सोनल दिनुषा ने टीम इंडिया के पसीने छुड़ाते हुए मैच ड्रॉ करा दिया। इस जीते हुए मैच के ड्रॉ होने के बाद भी भारतीय कप्‍तान का घमंड नहीं टूट है। मैच के बाद उन्‍होंने वर्ल्‍ड चैंपियन न्‍यूजीलैंड को हराने के लिए हुंकार भरी है। 

Shubman Gill statement after IND vs SL 2nd Test: कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्‍ट के परिणाम से भारतीय क्रिकेट फैंस बेहद ही निराश हैं। इस मुकाबले की शुरुआत से ही टीम इंडिया का पलड़ा भारी था। पांचवें दिन का खेल शुरू होने तक सभी को लग रहा था कि भारत आसानी से जीत दर्ज कर लेगा, लेकिन ऐसा हो न सका। अकेले सोनल दिनुषा ने भारतीय गेंदबाजों के छक्‍के छुड़ाते हुए मैच ड्रॉ करा दिया। जीते हुए मैच के ड्रॉ होने के बाद कई दिग्‍गजों ने भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल की कप्‍तानी पर सवाल उठाए हैं। लेकिन, गिल हैं कि उनका ‘घमंड’ टूटने का नाम ही नहीं ले रहा है। कोलंबो में वह श्रीलंका को हरा नहीं सके और अब मैच के बाद आगामी दौरे पर वर्ल्‍ड चैंपियन न्‍यूजीलैंड को हराने का दावा कर दिया है।

‘मुझे नहीं लगता कि हम कुछ अलग कर सकते थे’

मैच के बाद जब भारतीय कप्‍तान से पूछा गया कि क्‍या भारत मैच का नतीजा बदलने के लिए कुछ अलग कर सकता था? इस पर शुभमन ने कहा कि सच कहूं तो, कुछ नहीं। हमने लगातार तीन दिन लगभग 250 ओवर फील्डिंग की और हमने वह सब कुछ किया, जो हम कर सकते थे। मुझे लगता है कि बैट्समैन ने बहुत अच्छा खेला और उनके पास बहुत स्किल थी और थोड़ी किस्मत भी उनके पक्ष में थी। इसलिए मुझे नहीं लगता कि हम कुछ अलग कर सकते थे।

‘हमारे लिए बहुत सारी पॉजिटिव बातें रहीं’

सीरीज 1-0 से जीतने के बाद भारत के प्रदर्शन पर क्‍या कहेंगे? इस पर उन्‍होंने कहा कि हमारे लिए बहुत सारी पॉजिटिव बातें रहीं, यहां तक कि विरोधी टीम से सीखने को भी मिला। वे जिस पोजीशन में थे, बहुत ज्‍यादा प्रेशर में थे। उन्होंने जिस तरह से वापसी की, वह देखना जबरदस्त था। हम लंच और टी टाइम में बात कर रहे थे कि मुझे नहीं लगता कि हम कुछ भी अलग कर सकते थे। लेकिन, सीरीज में हमारे लिए बहुत सारी पॉजिटिव बातें रहीं। देवदत्‍त पडिक्कल शानदार थे, केएल राहुल भी बहुत अच्छे थे, मानव सुथार ने शानदार बॉलिंग की और प्रसिद्ध ने दोनों पारियों में अच्‍छा किया।

सुथार, पडिक्कल और जुरेल की तारीफ की

सुथार, पडिक्कल और जुरेल जैसे युवा खिलाड़ियों के उभरने को लेकर गिल ने कहा कि मैं बहुत उत्साहित हूं। हमारे लिए यह वाकई रोमांचक समय है। हमारे लिए मैदान पर और मैदान के बाहर, अपनी तैयारी और जिस तरह से हम परफॉर्म करते हैं और जिस तरह से हम अपनी चीजें करते हैं, उसमें लगातार अच्छा प्रदर्शन करना बहुत जरूरी है।

सुथार की किस बात ने इम्प्रेस किया? वह लगातार गेंद को अच्छी तरह से छोड़ता है और गेंद उसकी कलाई से, उसकी उंगलियों से कैसे निकलती है। वह देखने में बहुत अच्छा बॉलर है और मुझे लगता है कि वह आने वाले सालों में हमारे लिए बहुत, बहुत जरूरी होने वाला है।

‘हम फाइनल में पहुंच जाएंगे’

भारत के वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप चांस और आगामी सीरीज को लेकर क्‍या कहेंगे? इस पर उन्‍होंने कहा कि हम नवंबर में न्यूजीलैंड जा रहे हैं, तो यह हमारे लिए एक अच्छी सीरीज होगी। फिर हमारे पास एक अच्छी होम सीरीज (ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ) आने वाली है। उम्मीद है कि अगर न्यूजीलैंड के साथ हमारी सीरीज अच्छी रही, तो जब तक हमारे पास मौका है, हम हमेशा यकीन करते रहेंगे और उम्मीद है कि हम फाइनल में पहुंच जाएंगे।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *