IND vs SL: सोनल दिुनषा ने रच दिया इतिहास, जो रूट समेत दुनिया भर के दिग्गजों पछाड़कर बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

IND vs SL: सोनल दिुनषा ने रच दिया इतिहास, जो रूट समेत दुनिया भर के दिग्गजों पछाड़कर बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Sonal Dinusha Records: सोनल दिनुषा ने भारत के खिलाफ टेस्‍ट मैच को अकेले अपने दम पर ड्रॉ कराकर इतिहास रच दिया है। सोनल ने एक बड़ा विश्‍व रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। अब वह स्पिन के खिलाफ एक टेस्‍ट सीरीज में स्‍वीप शॉट से सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्‍होंने जो रूट का 5 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। 

Sonal Dinusha Test Records: भारत और श्रीलंका के बीच खेली गई दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज भले टीम इंडिया ने जीती है, लेकिन क्रिकेट फैंस का दिल श्रीलंकाई बल्‍लेबाज सोनल दिनुषा ने जीता है। कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर खेला गया दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ है। जबकि चौथे दिन खेल खत्‍म होने तक भारत की पकड़ मजबूत थी, लेकिन इसके बाद अकेले सोनल कमाल की बल्‍लेबाजी करते हुए अकेले अपने दम पर मैच ड्रॉ कराने में सफल रहे। सोनल ने भले ही इस मैच में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, लेकिन एक रिकॉर्ड बेहद खास है, जिसमें उन्‍होंने जो रूट समेत दुनिया भर के दिग्‍गजों को पीछे छोड़ते एक बड़ा वर्ल्‍ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

तोड़ डाला जो रूट का 5 साल पुराना रिकॉर्ड

सोनल दिनुषा ने क्रिकेट के इतिहास में एक टेस्‍ट सीरीज में स्पिन के खिलाफ स्‍वीप शॉट से सबसे ज्‍यादा रन बनाने का विश्‍व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्‍होंने भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज में 173 रन बनाए और खास बात ये रही कि वह एक बार भी ऐसा करते हुए आउट नहीं हुए। इससे पहले ये रिकॉर्ड इंग्‍लैंड के स्‍टार बल्‍लेबाज जो रूट के नाम दर्ज था, जिन्‍होंने 2021 में श्रीलंका में ही स्पिन के खिलाफ स्‍वीप शॉट खेलते हुए 160 रन बनाए थे और वह एक बार आउट भी हुए थे।

टेस्ट सीरीज में स्पिन के खिलाफ स्वीप शॉट से सबसे ज्यादा रन

बल्लेबाज विपक्षी स्थान स्वीप से रन आउट
सोनल दिनुषा भारत श्रीलंका, 2026 173* 0
जो रूट श्रीलंका श्रीलंका, 2021 160 1
बेन डकेट पाकिस्तान पाकिस्तान, 2022 112 2
जो रूट भारत भारत, 2021 106 1
यूनिस खान ऑस्ट्रेलिया UAE, 2014 103 0
मिस्बाह-उल-हक इंग्लैंड UAE, 2015 103 0
जो रूट भारत भारत, 2016 101 3
बेन डकेट भारत भारत, 2024 101 0

टेस्ट मैच में नंबर-6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए दोनों पारियों में शतक

रैंक बल्लेबाज विपक्षी मैदान पहली पारी दूसरी पारी
1 एलन बॉर्डर पाकिस्तान लाहौर 150* 153
2 तिलकरत्ने दिलशान बांग्लादेश चटगांव 162 143
3 धनंजय डी सिल्वा बांग्लादेश सिलहट 102 108
4 कामिंडु मेंडिस बांग्लादेश सिलहट 102 164
5 सोनल दिनुषा भारत कोलंबो (SSC) 103 133*

श्रीलंका के लिए पहले 5 टेस्ट के बाद सबसे ज्यादा रन

रैंक बल्लेबाज पहले 5 टेस्ट के बाद रन
1 कामिंडु मेंडिस 631
2 सोनल दिनुषा 606
3 धनंजय डी सिल्वा 550
4 रॉय डायस 529
5 माइकल वैंडॉर्ट 455
5 असेला गुणरत्ने 455

फॉलोऑन के बाद भारत के खिलाफ 200+ रन की बढ़त बनाने वाली टीमें

रैंक टीम स्कोर मैदान साल बढ़त
1 जिम्बाब्वे 503/6 नागपुर 2000 276 रन
2 इंग्लैंड 497/5 कानपुर 1961 274 रन
3 श्रीलंका 429/9 कोलंबो (SSC) 2026 216 रन
4 वेस्टइंडीज 385/5 किंग्स्टन 1971 215 रन
5 इंग्लैंड 477/4d द ओवल 1990 211 रन
6 ऑस्ट्रेलिया 413 दिल्ली 1979 201 रन

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *