बस्ती में रक्षाबंधन पर फ्री बस सेवा:29 अगस्त रात 12 बजे तक मिलेगी सुविधा; एक सहयात्री भी निशुल्क

बस्ती में रक्षाबंधन पर फ्री बस सेवा:29 अगस्त रात 12 बजे तक मिलेगी सुविधा; एक सहयात्री भी निशुल्क

बस्ती में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के तहत यह सुविधा गुरुवार 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से शुरू हुई। महिला यात्रियों के साथ एक सहयात्री को भी निशुल्क यात्रा की अनुमति दी गई है। बस्ती रोडवेज डिपो से अलग-अलग रूटों पर सफर कर रही महिलाओं ने सरकार की इस पहल पर संतोष जताया। महिलाओं का कहना है कि त्योहार के दौरान मुफ्त बस यात्रा से काफी सुविधा मिली है। इससे यात्रा का आर्थिक बोझ भी कम हुआ है। महिलाओं ने बताया कि वे बिना अतिरिक्त खर्च की चिंता किए मायके जाकर भाइयों के साथ रक्षाबंधन मना सकेंगी। 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक मिलेगी सुविधा
बस्ती रोडवेज डिपो की सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि निशुल्क यात्रा की सुविधा 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से शुरू होकर 29 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक जारी रहेगी। रक्षाबंधन पर यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए डिपो ने पहले ही तैयारियां पूरी कर ली थीं। 140 बसों का बेड़ा तैयार
डिपो के बेड़े में कुल 140 बसें उपलब्ध हैं। यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने के लिए तकनीकी और लाइन स्टाफ की छुट्टियों पर विशेष परिस्थितियों को छोड़कर प्रतिबंध लगाया गया है। इसका उद्देश्य जरूरत के समय बसों का संचालन प्रभावित न होने देना है। महिलाओं ने सीएम का जताया आभार
बसों से यात्रा कर रही महिलाओं ने मुफ्त यात्रा की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल से रक्षाबंधन पर मायके जाने वाली महिलाओं को आर्थिक राहत के साथ सफर में भी सुविधा मिल रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *