मधेपुर प्रखंड कार्यालय से बैलेट बॉक्स चोरी:खिड़की तोड़कर वारदात, सड़क किनारे मिले कई बॉक्स; 1 महिला हिरासत में, पूछताछ जारी

मधेपुर प्रखंड कार्यालय से बैलेट बॉक्स चोरी:खिड़की तोड़कर वारदात, सड़क किनारे मिले कई बॉक्स; 1 महिला हिरासत में, पूछताछ जारी

मधुबनी के मधेपुर प्रखंड कार्यालय में बीती रात चोरों ने खिड़की तोड़कर कमरे में रखे बैलेट बॉक्स चुरा लिए। इस घटना का खुलासा गुरुवार सुबह हुआ, जब स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे कई बैलेट बॉक्स पड़े देखे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जांच के दौरान आसपास के इलाकों में छानबीन की। इसी क्रम में एक घर से एक बैलेट बॉक्स बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में एक महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उससे चोरी की घटना और बैलेट बॉक्स के उसके घर तक पहुंचने के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। बैलेट बॉक्स चोरी की सूचना झंझारपुर डीएसपी को भी दी गई। जानकारी मिलते ही डीएसपी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने प्रखंड कार्यालय के कमरे, टूटी खिड़की और आसपास के इलाके का निरीक्षण किया। सड़क किनारे मिले बैलेट बॉक्स को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। बॉक्स सड़क किनारे फेंका गया पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की इस घटना में कितने लोग शामिल थे और बैलेट बॉक्स को कार्यालय से बाहर निकालकर सड़क किनारे क्यों फेंका गया। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच करते हुए घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। मधुबनी के मधेपुर प्रखंड कार्यालय में बीती रात चोरों ने खिड़की तोड़कर कमरे में रखे बैलेट बॉक्स चुरा लिए। इस घटना का खुलासा गुरुवार सुबह हुआ, जब स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे कई बैलेट बॉक्स पड़े देखे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जांच के दौरान आसपास के इलाकों में छानबीन की। इसी क्रम में एक घर से एक बैलेट बॉक्स बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में एक महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उससे चोरी की घटना और बैलेट बॉक्स के उसके घर तक पहुंचने के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। बैलेट बॉक्स चोरी की सूचना झंझारपुर डीएसपी को भी दी गई। जानकारी मिलते ही डीएसपी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने प्रखंड कार्यालय के कमरे, टूटी खिड़की और आसपास के इलाके का निरीक्षण किया। सड़क किनारे मिले बैलेट बॉक्स को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। बॉक्स सड़क किनारे फेंका गया पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की इस घटना में कितने लोग शामिल थे और बैलेट बॉक्स को कार्यालय से बाहर निकालकर सड़क किनारे क्यों फेंका गया। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच करते हुए घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *