हरियाणा के पंचकूला में बुटीक संचालिका राजिंद्र कौर की हत्या में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। कौर का मर्डर पति श्याम सिंह ने ही किया था, जिसे पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। उससे पूछताछ में हत्या के पीछे की दो बड़ी वजह सामने आईं हैं। पुलिस के मुताबिक, कालका निवासी श्याम सिंह बताया कि उसकी पत्नी का फाइनेंस कंपनी के एक कर्मचारी के साथ अफेयर चल रहा था। 15 साल के बेटे ने मां के मोबाइल में 15 दिन पहले इस अफेयर की चैट पढ़ ली थी। उसने पिता को भी यह चैट दिखाई। इसी वजह से दोनों के बीच खूब झगड़ा हुआ। इस झगड़ का परिणाम यह हुआ कि राजिंद्र कौर 20 दिन पहले घर छोड़कर पंचकूला के पिंजौर की रतपुर कॉलोनी के किराए के मकान में रहने लगी। वह दो बेटियों को भी साथ ले आई थी, जबकि बेटा पिता के पास रह गया था। श्याम सिंह के मुताबिक, उसने पत्नी को समझाया था कि दूसरे युवक से बातचीत बंद कर दे और नए सिरे से जिंदगी की शुरूआत करें, लेकिन वो बात मानने को राजी नहीं हुई। घर छोड़ने के बाद तो वह पत्नी से खुन्नस में रहने लगा था। इसी वजह से उसने पत्नी के कत्ल की पूरी प्लानिंग की। क्या था दोनों का फैमिली बैकग्राउंड, कैसे हुई मर्डर की प्लानिंग, पढ़िए पूरी खबर…। पहले बुटीक संचालिका और उसके पति श्याम सिंह के बारे में… मर्डर की प्लानिंग और इस तरह दिया अंजाम… पहले रेकी कर आने जाने का टाइम नोट किया : पुलिस के मुताबिक, श्याम सिंह ने पत्नी राजिंद्र कौर की हत्या के लिए पहले पिंजौर की रतनपुरी कॉलोनी की रेकी की। कॉलोनी में वह कहां रहती थी, किस वक्त बुटीक पर आती जाती थी और कब वह अकेली होती थी। इसका श्याम सिंह ने पूरा टाइम नोट किया था। 15 दिन से ये रेकी चल रही थी। बाजार से चाकू खरीदा, अकेले देख दुकान में घुसा : बुधवार को श्याम सिंह को मर्डर को अंजाम देने का मौका मिल गया। इसके लिए उसने पहले ही बाजार से चाकू खरीद लिया था। बुधवार सुबह राजिंद्र अपने बुटीक में काम करने आई थीं। 11 बजकर 54 मिनट के आसपास श्याम सिंह गले में गमछा डाले टहलते हुए आया और बुटीक में घुस गया। चाकू से काट दिया गला, शटर डालकर फरार हुआ : इसके बाद श्याम सिंह ने चाकू से राजिंद्र का गला काट दिया। उसके गले से खून की धारा फूट पड़ी। वह तड़पने लगी। उसे मरा हुआ समझ कर श्याम सिंह वहां से निकला और जाते वक्त बुटीक का शटर डाल गया, ताकि किसी को पता ना चले। खून से लथपथ राजिंद्र ने शटर खोलकर बुलाई मदद : मगर, राजिंद्र की मौत नहीं हुई थी। उसने किसी तरह अपने गले पर कपड़ा बांधा और शटर खोलकर बाहर आ गई। चिल्लाते हुए आसपास के लोगों को बुलाया। कुछ देर तक तो वहां से गुजर रहे लोगों ने उसके शोर को अनसुना किया। मगर, पड़ोस में ही काम कर रहा कारपेंटर राजू वहां पहुंच गया और बाइक पर बैठाकर उसे अस्पताल ले गया। मगर, खून ज्यादा बहने से उसकी मौत हो गई। मौत से पहले तड़पते हुए डायरी में लिखा नोट, यहीं बना गिरफ्तारी की वजह अस्पताल पहुंचने से पहले राजेंद्र कौर ने बुटीक की हिसाब-किताब लिखने वाली डायरी में हत्या करने वाले के बारे में लिख दिया था। उसने डायरी में लिखा- मुझे मारने वाला मेरा पति है, प्लीज हेल्प। सास है और मेरी ननदें हैं प्रीति और नीतू। मेरा देवर…। शुरुआत में पुलिस ने भी हत्यारोपी को अज्ञात ही माना। यहां तक कि कारपेंटर राजू से लिखित शिकायत लेकर हत्या का मुकदमा भी दर्ज कर लिया, जिसकें हत्यारोपी को अज्ञात ही बताया गया था। इसके बाद पुलिस ने जब घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण तो राजिंद्र कौर की यह डायरी भी उनके हाथ लग गई। इन आरोपों को पुख्ता करने के लिए पुलिस ने बुटीक के सामने वाले घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो उसने श्याम सिंह आता-जाता दिखाई दिया। पुलिस ने राजिंद्र की बेटियों को मौके पर बुलाकर इसकी पहचान कराई तो उन्हें बुटिक में आने वाले आदमी को अपना पिता बताया। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर श्याम सिंह को अरेस्ट कर लिया। SHO बोले- आरोपी को रिमांड पर लेकर की जाएगी पूछताछ पंचकूला के पिंजौर थाना SHO राजेश कुमार के अनुसार महिला राजिंद्र कौर की हत्या करने वाले आरोपी पति श्याम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसके कारण पत्नी ने चाकू से पत्नी की हत्या की है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूरी वारदात का खुलासा किया जाएगा।
———————— ये खबर भी पढ़ें… बुटीक संचालिका का गला काटकर मर्डर:पंचकूला में खून से सनी डायरी पर लिखा-मारने वाला मेरा पति; शटर उठाकर मदद को चिल्लाती रहीं हरियाणा के पंचकूला में बुटीक संचालिक का दिनदहाड़े गला काटकर मर्डर कर दिया गया। बुटीक में ही वारदात हुई। खून से लथपथ लेडी को एक कारपेंटर बाइक पर अस्पताल लेकर गया। डॉक्टरों ने ट्रीटमेंट शुरू किया, लेकिन अधिक खून बहने की वजह से बचा नहीं सके। (पूरी खबर पढ़ें)

