शेयर बाजार में आज यानी 14 अक्टूबर को बढ़त है। सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 73,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 50 अंक की बढ़त है। ये 22,750 पर कारोबार कर रहा है। IT और FMCG शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी है। फ्यूजन CX का IPO आज से खुला फ्यूजन CX का आईपीओ आज से ओपन होगा, इसमें 16 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे। ₹275 से ₹289 प्रति शेयर तय किया गया है। लॉट साइज 51 शेयरों का है। कंपनी इस IPO के जरिए ₹702 करोड़ जुटाना चाहती है। एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार अमेरिकी बाजार में 13 अक्टूबर को गिरावट रही विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 7 दिनों में 19 हजार करोड़ रुपए के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी बढ़त इससे पहल कल यानी 13 अक्टूबर को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 1,109 अंक चढ़कर 73,034 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 359 अंक की बढ़त रही, ये 22,722 पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की तेजी:73,200 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक चढ़ा; IT और FMCG शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

