Drishyam 3 Box Office Collection Day 12: ‘दृश्यम 3’ का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हुआ 500 करोड़ के पार, रिलीज के दूसरे मंगलवार को कमाई में आया 41.7% का उछाल

Drishyam 3 Box Office Collection Day 12: ‘दृश्यम 3’ का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हुआ 500 करोड़ के पार, रिलीज के दूसरे मंगलवार को कमाई में आया 41.7% का उछाल

Drishyam 3 Day 12 Collection: 2 अक्टूबर को रिलीज हुई क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने वर्ल्डवाइड 501 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की कमाई में दूसरे मंगलवार को 41.7% का उछाल आया है।

अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3 ने 12 दिनों में कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है। फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 501 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह से ये अजय देवगन के तीन दशकों से ज्यादा सालों के करियर की सबसे बड़ी हिट बन चुकी है। ‘दृश्यम 3’ से पहले ये रिकॉर्ड 2024 में आई फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के नाम था, जिसकी लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कमाई 389 करोड़ रुपये थी।

रिलीज के दूसरे हफ्ते दृश्यम 3 की कमाई में आया कितना उछाल?

अजय देवगन क्राइम थ्रिलर फिल्म सिनेमाघरों में अपने दूसरे हफ्ते में है और अब इसमें सुधार के संकेत दिख रहे हैं। ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने 12वें दिन 14,832 शो में 8.50 करोड़ रुपये की कमाई की, जो सोमवार की 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की तुलना में 41% ज्यादा है। दूसरे मंगलवार को हुई यह बढ़ोतरी फिल्म के लिए एक अच्छा संकेत है क्योंकि फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है। वहीं, दूसरे रविवार को 22.50 करोड़ रुपये कमाने के बाद, ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ की कमाई में सोमवार को 72.22% की गिरावट आई और इसने 6.25 करोड़ रुपये कमाए। जबकि, मंगलवार को इस ट्रेंड में बदलाव नजर आया और मंगलवार यानी 13 अक्टूबर को इसकी कमाई में 41% का उछाल आया है।

वहीं, अगर ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ के घरेलू बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने पहले हफ्ते में शानदार प्रदर्शन करते हुए 245.50 रुपये करोड़ की कमाई की। दूसरे हफ्ते में इसकी नेट कमाई 323.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

Drishyam 3 Box Office Collection Week 1 (Day 1 to Day 7)

Sacnilk के अनुसार, Drishyam: The Conclusion ने 13 अक्टूबर 2026 यानी रिलीज के 12वें दिन तक भारत में करीब ₹323.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹501.80 करोड़ तक पहुंच गया।

नीचे दी गई टेबल के हिसाब से फिल्म के डोमेस्टिक कलेक्शन और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इस प्रकार हैं।

दिन तारीख भारत में नेट कलेक्शन वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन (कुल)
Day 1 2 अक्टूबर ₹62 करोड़ ₹92.90 करोड़
Day 2 3 अक्टूबर ₹53.50 करोड़ ₹177.10 करोड़
Day 3 4 अक्टूबर ₹61 करोड़ ₹274.30 करोड़
Day 4 5 अक्टूबर ₹21 करोड़ ₹309 करोड़
Day 5 6 अक्टूबर ₹19.50 करोड़ ₹341.30 करोड़
Day 6 7 अक्टूबर ₹15.50 करोड़ लगभग ₹365 करोड़*
Day 7 8 अक्टूबर ₹13 करोड़ लगभग ₹383.60 करोड़*
पहले हफ्ते का कुल 2–8 अक्टूबर ₹245.50 करोड़ लगभग ₹383.60 करोड़*

Drishyam 3 Box Office Collection Week 1 (Day 8 to Day 12)

दिन तारीख भारत में नेट कलेक्शन वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन (कुल)
Day 8 9 अक्टूबर ₹14.50 करोड़ ₹407 करोड़
Day 9 10 अक्टूबर ₹26.50 करोड़ ₹446.80 करोड़
Day 10 11 अक्टूबर ₹22.50 करोड़ ₹479.80 करोड़
Day 11 12 अक्टूबर ₹6 करोड़ ₹489.74 करोड़
Day 12 13 अक्टूबर ₹8.50 करोड़ ₹501.80 करोड़
दूसरे हफ्ते का कुल (अब तक) 9–13 अक्टूबर ₹78 करोड़ ₹501.80 करोड़*

अजय देवगन के 35 साल के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनी ‘दृश्यम 3’

अजय देवगन के इंडस्ट्री में 30 दशकों के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में ‘तन्हा जी’, ‘सिंघम अगेन’, ‘गोलमाल 2’, ‘दृश्यम 2’, और ‘रेड 2’ के नाम शामिल हैं।

फिल्म का नाम रिलीज ईयर घरेलू कलेक्शन (भारत नेट) वर्ल्डवाइड कलेक्शन
Drishyam: The Conclusion 2026 ₹323.50 करोड़* ₹501.80 करोड़
Tanhaji: The Unsung Warrior 2020 ₹279.59 करोड़ ₹367.65 करोड़
Singham Again 2024 ₹247 करोड़ ₹389 करोड़
Drishyam 2 2022 ₹239.67 करोड़ ₹342.31 करोड़
Golmaal Again 2017 ₹205.69 करोड़ ₹308.62 करोड़
Raid 2 2025 ₹173.44 करोड़ लगभग ₹243 करोड़

दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी और आखिरी कड़ी ‘दृश्यम 3’ की लगातार हो यही कमाई के चलते ये कहना गलत नहीं होगा कि इस फिल्म नेहिंदी फिल्म इंडस्ट्री की इस साल की कुल कमाई में काफी बड़ा योगदान दिया है और उम्मीद की जा सकती है कि ये आंकड़ा आगे और भी बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *