अररिया में 2 स्मैक तस्कर अरेस्ट:छापेमारी कर दबोचा, 111 ग्राम स्मैक और 2.25 लाख नकद बरामद

अररिया में 2 स्मैक तस्कर अरेस्ट:छापेमारी कर दबोचा, 111 ग्राम स्मैक और 2.25 लाख नकद बरामद

अररिया नगर थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बड़े स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 111.01 ग्राम स्मैक, 2 लाख 25 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान गैयारी गांव निवासी शाहबाज आलम उर्फ हीरा और हिदायतुल्लाह उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ये दोनों बड़े स्तर पर स्मैक की खरीद-बिक्री कर रहे हैं।सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने गैयारी वार्ड संख्या 13 स्थित शाहबाज आलम के घर पर छापेमारी की और मौके से दोनों आरोपियों को स्मैक व नकद राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ सुशील कुमार ने बुधवार को नगर थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अररिया पुलिस को यह सफलता मिली है। अभियुक्तों का पहले से आपराधिक इतिहास एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस इस नेटवर्क के फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज की गहन जांच कर रही है और इसमें शामिल अन्य तस्करों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। हिदायतुल्लाह उर्फ गुड्डू के खिलाफ पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो और बैरगाछी थाना में एक मामला दर्ज है। वहीं, शाहबाज आलम उर्फ हीरा के खिलाफ नगर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत पूर्व से एक मामला दर्ज है। छापेमारी दल में पुलिस इंस्पेक्टर सह नगर थानेदार मनीष कुमार रजक, सब इंस्पेक्टर अमित कुमार, पूनम कुमारी, सहायक पुष्कर सिंह और डीआईयू टीम शामिल थी। अररिया नगर थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बड़े स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 111.01 ग्राम स्मैक, 2 लाख 25 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान गैयारी गांव निवासी शाहबाज आलम उर्फ हीरा और हिदायतुल्लाह उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ये दोनों बड़े स्तर पर स्मैक की खरीद-बिक्री कर रहे हैं।सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने गैयारी वार्ड संख्या 13 स्थित शाहबाज आलम के घर पर छापेमारी की और मौके से दोनों आरोपियों को स्मैक व नकद राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ सुशील कुमार ने बुधवार को नगर थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अररिया पुलिस को यह सफलता मिली है। अभियुक्तों का पहले से आपराधिक इतिहास एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस इस नेटवर्क के फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज की गहन जांच कर रही है और इसमें शामिल अन्य तस्करों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। हिदायतुल्लाह उर्फ गुड्डू के खिलाफ पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो और बैरगाछी थाना में एक मामला दर्ज है। वहीं, शाहबाज आलम उर्फ हीरा के खिलाफ नगर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत पूर्व से एक मामला दर्ज है। छापेमारी दल में पुलिस इंस्पेक्टर सह नगर थानेदार मनीष कुमार रजक, सब इंस्पेक्टर अमित कुमार, पूनम कुमारी, सहायक पुष्कर सिंह और डीआईयू टीम शामिल थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *