यूपी के शामली में बुधवार शाम यूट्यूबर और हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की जिम के बाहर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उन पर 18 राउंड फायरिंग की। एक गोली सिर पर लगी। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों की पहचान की कोशिश कर रही है। अंकित अपने गाने ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ से काफी चर्चित हुए थे। वर्ष 2023 में शामली में उनके रोड शो की भी चर्चा हुई थी। बताया जा रहा है कि अंकित जिला पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे थे। उनकी हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। वे फेमस भले हरियाणवी गानों के लिए हुए, लेकिन उनका जन्म शामली में ही हुआ था। खबर अपडेट की जा रही है…
यूपी में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर की हत्या:पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे थे, हमलावरों ने जिम से निकलते वक्त 18 गोलियां मारीं

