Raj Babbar Tribute to Kuku Kohli: फिल्ममेकर Kuku Kohli के निधन से हिंदी सिनेमा में शोक की लहर है। 77 साल की उम्र में 25 अगस्त को कुकू कोहली का निधन हो गया। उनके निधन पर फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अब दिग्गज अभिनेता राज बब्बर ने भी दिवंगत फिल्ममेकर को याद करते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।
राज बब्बर ने सोशल मीडिया पर कुकू कोहली की एक फोटो शेयर करते हुए उनके निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि फिल्ममेकर के जाने से भारतीय सिनेमा में एक गहरी और दर्दनाक कमी पैदा हो गई है। अभिनेता ने उनकी फिल्मों के साथ-साथ उनके शांत और मददगार स्वभाव को भी याद किया।
‘उनका जाना भारतीय सिनेमा में गहरी कमी छोड़ गया’
राज बब्बर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनका निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक दर्दनाक कमी है। उन्होंने कहा कि वो सिर्फ एक बेहतरीन फिल्ममेकर ही नहीं थे, बल्कि अपनी शालीनता, विनम्रता और गर्मजोशी के लिए भी जाने जाते थे और आगे भी याद किए जाएंगे।
अभिनेता ने उन्हें एक शांत, सम्मान देने वाला और जरूरत पड़ने पर हमेशा मदद के लिए तैयार रहने वाला इंसान बताया। राज बब्बर के मुताबिक, कुकू ने अपनी प्रतिभा को हमेशा सहजता के साथ पेश किया और हर किसी के साथ दयालुता से पेश आते थे। उन्होंने आगे कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में वो अपनी शालीनता और करुणा के कारण सबसे अलग नजर आते थे।
‘फूल और कांटे’ से दिलाई अजय देवगन को पहचान
राज बब्बर ने कुकू कोहली के फिल्मी करियर को याद करते हुए उनकी कई फिल्मों का जिक्र किया। उन्होंने ‘फूल और कांटे’, ‘सुहाग’, ‘हकीकत’, ‘अनाड़ी नंबर 1’ और ‘ये दिल आशिकाना’ जैसी फिल्मों को याद किया। ‘फूल और कांटे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस फिल्म ने अजय देवगन को रातोंरात स्टार बना दिया था।’ इसके आगे अभिनेता ने लिखा कि कुकू कोहली की शानदार फिल्ममेकिंग ने सिनेमा पर लंबे समय तक अपनी छाप छोड़ी।
अरुणा ईरानी और बच्चों के लिए जताई संवेदना
उन्होंने अभिनेत्री अरुणा ईरानी और कुकू कोहली के बच्चों पूजा कोहली और करिश्मा कोहली के प्रति भी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अपनी पोस्ट में परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए दिवंगत फिल्ममेकर को श्रद्धांजलि दी।
राज बब्बर और कुकू कोहली ने किया साथ में काम
दिलचस्प बात यह है कि राज बब्बर ने कुकू कोहली की किसी ऐसी फिल्म में काम नहीं किया था, जो सिनेमाघरों में रिलीज हुई हो। हालांकि, दोनों ने एक फिल्म पर साथ काम किया था। कुकू कोहली ने अपनी फिल्म कोहिनूर के लिए राज बब्बर को कास्ट किया था। हालांकि, फिल्म रिलीज नहीं हो पायी। इस फिल्म का शुरुआती नाम ‘एक और कोहिनूर’ था और इसकी शूटिंग 1993 से 1997 के बीच हुई थी। हालांकि, यह फिल्म रिलीज नहीं हो सकी।
Kuku Kohli ने अपने करियर में कई लोकप्रिय फिल्मों का निर्देशन किया और हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके निधन से इंडस्ट्री ने एक ऐसे फिल्ममेकर को खो दिया, जिसे उनकी फिल्मों के साथ-साथ उनकी सादगी, विनम्रता और अच्छे व्यवहार के लिए भी याद किया जाएगा।
अजय देवगन ने भी शेयर की पोस्ट
अजय देवगन ने X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट शै करते हुए किया, “कुछ लोग आपकी ज़िंदगी की दिशा हमेशा के लिए बदल देते हैं। कुकू जी मेरे लिए उन्हीं लोगों में से एक थे। मुझ पर भरोसा करने के लिए मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा। कुकू जी, आपकी बहुत याद आएगी। ओम शांति।”
अजय देवगन ने X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट शै करते हुए किया, “कुछ लोग आपकी ज़िंदगी की दिशा हमेशा के लिए बदल देते हैं। कुकू जी मेरे लिए उन्हीं लोगों में से एक थे। मुझ पर भरोसा करने के लिए मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा। कुकू जी, आपकी बहुत याद आएगी। ओम शांति।”
अंतिम विदाई देने पहुंचा बॉलीवुड
उनके अंतिम संस्कार में बॉलीवुड से जावेद अख्तर, अनीस बज्मी, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल और शबाना आजमी जैसी कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं और उन्हें अंतिम विदाई दी।


