लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में करवा चौथ के दिन एक हंसते-खेलते परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। एक पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखकर पड़ोस में अपनी सहेली के पास व्रत खोलने गई थी, लेकिन जब वापस आई तो बिस्तर पर उसके पति विपिन की नीली पड़ी लाश मिली। जिन पक्के दोस्तों पर वह सबसे ज्यादा भरोसा करता था, उन्हीं ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। मौत के बाद वही दोस्त उसकी लाश को कंधे पर लादकर घर छोड़ गए। भरा-पूरा है परिवार, पीछे छूट गए दो मासूम विपिन का परिवार काफी पढ़ा-लिखा और खुशहाल है। उसके माता-पिता दोनों पेशे से डॉक्टर हैं और उनका अपना माता क्लीनिक और साथ ही एक नर्सिंग होम भी चलता है। घर में विपिन की पत्नी के अलावा उसके दो छोटे बच्चे हैं – एक 15 साल का बेटा और एक 9 साल की छोटी बेटी। जिस बेटे के कंधे पर आगे चलकर बाप का सहारा होना था,आज वह मासूम रोते हुए अपने पापा को ढूंढ रहा है। करवा चौथ के दिन जिस घर में रौनक होनी थी, वहां अब सिर्फ मातम और चीख-पुकार गूंज रही है। आखिरी ख्वाहिश: यह घटना 29 अक्टूबर (करवा चौथ) की है। सुबह विपिन बाजार से पत्नी के लिए व्रत खोलने का सामान लेकर आया था। जाते वक्त उसने पत्नी से बड़े प्यार से कहा था आज रात को हम दोनों इकट्ठे रोटी खाएंगे शाम के वक्त कुछ अच्छा सा बनाकर रखना। विपिन अनमोल रिपेयर नाम की मैकेनिक की दुकान पर अपने उन्हीं पक्के दोस्तों के पास गया था,जहां सबने साथ मिलकर शराब पी। बुरी तरह पीटा: दारू पीने के दौरान किसी बात पर उनका आपस में झगड़ा हो गया। आरोप है कि दोस्तों ने विपिन को लात-घूंसों और करीब 50 थप्पड़ों से इतनी बुरी तरह पीटा कि उसके कान के पर्दे फट गए और नाक-कान से खून बहने लगा। CCTV में कैद आरोपी : इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दो बाइक सवार दोस्त बेसुध विपिन को अपने कंधे का सहारा देकर ला रहे हैं। वे उसे सीढ़ियों से ऊपर ले गए और बिस्तर पर छोड़कर चुपचाप वहां से भाग गए। परिवार को मिली लाश: शाम को जब सरगी और पूजा का वक्त हुआ तो दुपहार का खाना खाने के लिए सिस्टर उपर बुलाने गई उसने देखा कि विपिन बिस्तर पर नीला पड़ा है। परिवार वाले तुरंत उसे ओसवाल और फिर सिविल अस्पताल लेकर भागे लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की कार्रवाई: मामले में पुलिस अधिकारी ने सामने आकर बताया कि दोस्तों के साथ शराब पीते वक्त हुए झगड़े में ही विपिन की मौत हुई है।
पुलिस ने मृतक विपिन के पिता चंद्रभान सिंह के बयान दर्ज कर एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापे मारी कर रही है

